‘युवाओं के साथ हमेशा खड़े हैं…’, भोपाल से दिल्‍ली प्रदर्शन के लिए रवाना हुए सिख समुदाय के लोग

Bhopal News: भोपाल से दिल्‍ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन के भीतर सिख समुदाय के लोग भी दिल्ली जाते दिखाई दिए जहां, उन्‍होंने विस्तार न्यूज पर कहा कि वह इसके पहले भी जंतर मंतर गए थे.
Members of the Sikh community set off from Bhopal for Delhi.

भोपाल से दिल्‍ली के लिए रवाना हुए सिख समुदाय के लोग

Bhopal News: दिल्ली के जंतर मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के चलते कुछ ट्रेन दिल्ली जा रही है. वहीं दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन में विस्‍तार न्‍यूज पहुंचा, जहां कुछ लोग दिल्ली जाने वाली अधिकतर ट्रेन कैंसिल होने के कारण परेशान दिखाई दिए.

ट्रेन के भीतर काफी भीड़ देखने को मिली. हालांकि दिल्ली के जंतर मंतर प्रदर्शन के लिए भोपाल से कुछ युवा भी रवाना हुए हैं. विस्‍तार न्‍यूज से बात करते हुए युवाओं ने कहा कि जंतर मंतर जाकर युवाओं का समर्थन करेंगे.

प्रदर्शन के समर्थन में निकला सिख समुदाय

संपर्क क्रांति ट्रेन के भीतर सिख समुदाय के लोग भी दिल्ली जाते दिखाई दिए जहां, उन्‍होंने विस्तार न्यूज पर कहा कि वह इसके पहले भी जंतर मंतर गए थे. कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में युवाओं का समर्थन करने और आज भी उनका समर्थन करने दिल्ली जा रहे हैं. युवाओं के साथ हमेशा खड़े हैं, जहां युवाओं का प्रदर्शन होगा वहां हमारा समुदाय खड़ा रहेगा.

दिल्‍ली जाने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

दिल्‍ली में शनिवार 10 अक्टूबर को प्रस्‍तावित सीजेपी के प्रदर्शन को ध्‍यान में रखते हुए पूरे भारत से दिल्‍ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया. वहीं कई ट्रेनों का समय भी बदल दिया. मध्‍य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्व‍ालियर, जबलपुर, उज्जैन और रतलाम से दिल्‍ली की तरफ जाने वाली 10 से ज्यादा ट्रेनों को 9 और 10 अक्टूबर के लिए रद्द कर दिया.

10 अक्टूबर को रद्द की गई ट्रेनों की लिस्‍ट

  • 22182 हज़रत निज़ामुद्दीन – जबलपुर
  • 12190 हज़रत निज़ामुद्दीन – जबलपुर
  • 12122 निज़ामुद्दीन – जबलपुर
  • 22222 निज़ामुद्दीन – CSMT (मुंबई)

9 अक्टूबर को रद्द की गई ट्रेनों की लिस्‍ट

  • 22181 जबलपुर – हज़रत निज़ामुद्दीन
  • 12189 जबलपुर – हज़रत निज़ामुद्दीन महाकोशल
  • 12121 जबलपुर – निज़ामुद्दीन MP संपर्क क्रांति
  • 22221 CSMT (मुंबई) – निज़ामुद्दीन राजधानी

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली अगस्त क्रांति एक्सप्रेस कल 5 घंटे देरी से चली.

ये भी पढे़ं- MP से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, देखें पूरी लिस्‍ट

ज़रूर पढ़ें