MP News: राहुल गांधी आज बालाघाट दौरे पर मृतक आदिवासी बच्चों के परिजनों से मिले हैं. उनकी इस मुलाकात के बाद अब भाजपा ने निशाना साधा है. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि जिस इलाके में पहले कभी लाल झंडे लहराते थे, वहां आज मोबाइल टॉवर हैं. आंगनवाड़ी केंद्र और अस्पताल हैं. उन्होंने कहा कि 10 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं, आदिवासी मुख्य धारा में आए हैं.
राजेंद्र शुक्ल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा क राहुल गांधी गंभीर होते तो समस्याओं के समाधन के लिए धन्यवाद देते, क्योंकि ये सारी समस्याएं हमकों विरासत में मिली थी. पहले मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य था, लेकिन आज स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि घटना होने के तीन महीने बाद आप आ रहे हैं, इसे मेडिकल टूरिज्म ही कहा जाएगा. घटना के बाद तुरंत सीएम बालाघाट गए थे और मैं भी स्वयं गया था.
राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट दौरे के दौरान मृतक आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बच्चों की मौत कुपोषण और बीमारियों से हुई है. राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा तक नहीं मिला है. उन्होंने ये भी कहा कि मैंने देखा है कि गांव में स्कूल-अस्पताल और कई जरूरी सुविधाएं तक नहीं है. राहुल गांधी ने सरकार से अपनी जिम्मेदारी को पूरी करने और परिवारों को जमीन के पट्टे देने की मांग की है.
बालाघाट में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौत
बालाघाट जिले के बिरसा समेत आसपास के कई इलाकों में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौत हुई थी. स्थानीय लोग, आसपास के ग्रामीणों और कांग्रेस का आरोप है कि इलाके में शुद्ध पेयजल समय, समय पर बेहतर इलाज के लिए अस्पताल और कई बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा अभाव जिले में दिखाई देता है.
ये भी पढे़ं- ‘बच्चों की मौत कुपोषण और बीमारियों से हुई…’, बालाघाट में बोले राहुल गांधी- पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिला
