Rahul Gandhi Balaghat Visit: थोड़ी देर में बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से मिलेंगे
राहुल गांधी
Rahul Gandhi Balaghat Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी थोड़ी देर में बालाघाट पहुंचने वाले हैं. यहां वे बिरसा ब्लॉक के जगला गांव में बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे. जिनकी अलग-अलग बीमारियों से मौत हो गई थी. महाराष्ट्र के गोंदिया से राहुल गांधी गांव के लिए रवाना हो गए हैं.
सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था
कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे के देखते हुए जगला गांव के पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. लोगों को कड़ाई से जांच की जा रही है. गांव के एंट्रेंस पर पुलिस ने की बेरीकेडिंग की गई है. गांव के लोग इकट्ठा हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी जिन परिवारों से मिलेंगे, उनकी भी जांच की जा रही है.
12 दिनों में दूसरा दौरा
राहुल गांधी 19 सितंबर 2026 को इंदौर आए थे. उन्होंने रीजनल पार्क के पास स्थित आईएडी पार्क में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया था. इस कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों और युवाओं से बात की थी. रोजगार, शिक्षा, पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर बात की थी. इस दौरान एक युवक ने बालाघाट का मुद्दा उठाया था. 12 दिनों के भीतर राहुल गांधी का ये दूसरा एमपी दौरा है.
‘मध्य प्रदेश के प्रति संवेदनशील हैं’
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के दौरे पर कहा कि मध्य प्रदेश के प्रति राहुल गांधी बहुत संवेदनशील हैं. छिंदवाड़ा की घटना का उन्होंने संज्ञान लिया था. इंदौर में गांधी पीड़ितों से मिलने पहुंचे. सागर जहरीली शराब कांड की जानकारी ली है.हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं, केवल आदिवासियों का उत्थान हो यही चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 5 किमी का इलाका नो-फ्लाइंग जोन घोषित
बीजेपी ने साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं. वे आएं बालाघाट आएं लेकिन वे ये भी बताएं कि नक्सलवाद किसके राज में पनपा. लिखिराम कांवरे जो कांग्रेस शासन काल में मंत्री थे, उनकी हत्या हुई. क्या कभी उनके परिवार से सांत्वना व्यक्त की या उनसे मिलने पहुंचे.
उन्होंने आगे कहा कि बालाघाट आज पीछे है, वहां इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बन पाया, ये किसकी वजह से हुआ? गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद खत्म किया. स्कूल से लेकर दूसरे विकासात्मक कार्य किए.