PNG कनेक्शन से डरने की जरूरत नहीं! बदले गए मीटर में डबल लेयर सुरक्षा, भोपाल के 80 हजार घरों तक पहुंची पाइप लाइन
File Photo.
MP News: अगर आप पीएनजी कनेक्शन को लेने के लिए अब डरने की जरूरत नहीं है. पीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने ब्लास्ट से निपटने के लिए उपभोक्ताओं के लिए बड़ा कदम उठाया है. राजधानी भोपाल में लगातार मीटर बदले जा रहे हैं. इन नए मीटर में डबल लेयर सुरक्षा के साथ ही तीन विशेष बंद करने के प्वाइंट लगाए हैं.
सुरक्षा के डर से लोग नहीं ले रहे थे कनेक्शन
राजधानी भोपाल में 8 से ज्यादा रिहायशी इलाके पीएनजी हो चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद लोग पीएनजी लेने से हिचक रहे थे. इसका सबसे बड़ा कारण साल 2024 में विद्या नगर इलाके में पीएनजी मीटर में हुए ब्लास्ट की घटना थी. लोगों में मीटर में ब्लास्ट होने की टेंशन थी. लेकिन अब नए में मीटर को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है.
थिंक गैस के भोपाल और शिवपुरी रीजनल हेड डीएस दुर्गेश ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएनजी एलपीजी की अपेक्षा सस्ती और हल्की है. इसका इस्तेमाल भी आसान है लेकिन मीटर की सुरक्षा के कारण अब तक लोग इसे नहीं ले रहे थे. लेकिन नए मीटर लगने के बाद कनेक्शन लेने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी.
80 हजार घरों तक पहुंची पाइप लाइन
एक बार पीएनजी क्षेत्र घोषित होने के बाद एक महीने के अंदर ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होता है, नहीं तो उसे बंद कर दिया जाता है. राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां 80 हजार से ज्यादा घरों में पाइप लाइन पहुंच चुकी है, जबकि 43 हजार से ज्यादा घरों में मीटर लग चुके हैं, जबकि कई लोगों के घरों में मीटर वेटिंग लिस्ट में हैं. मीटर लगने से पीएनजी का इस्तेमाल एक प्रीपेड मोबाइल की तरह किया जाता है. जरूरत के हिसाब से जितना रिचार्ज करवाएंगे, उतना इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि पीएनजी क्षेत्र में पीएनजी कनेक्शन के बाद आप दोबारा एलपीजी कनेक्शन लेने की सहूलियत भी दी गई है.अगर आपको गैर पीएनजी क्षेत्र में जाना पड़ता है तो फिर बाउचर ट्रांसफर के साथ ही आपको दोबारा एलपीजी कनेक्शन दे दिया जाएगा.
ये भी पढे़ं: जबलपुर के मटर और सिंघाड़े को मिला GI टैग; किसानों को मिलेगा बेहतर दाम, बढ़ेगी आय