Vistaar NEWS

Harda: हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था को लेकर छात्राओं ने विधायक को लगाया फोन, खोली सारी पोल

harda

हरदा

Harda: मध्यप्रदेश के हरदा जिले से बड़ी खभर सामने आ रही है. यहां के उत्कृष्ट कन्या छात्रावास की छात्राओं ने हॉस्टल की अलग-अलग समस्याओं को लेकर कुंवर विधायक अभिजीत शाह को सीधे फोन लगा दिया. इस दौरान छात्राओं ने उप अधीक्षक को हटाने की मांग भी की.

फोन पर विधायक से की बातचीत

परेशान छात्राओं ने विधायक अभिजीत शाह से फोन के जरिए संपर्क किया. फोन में विधायक ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया. साथ ही विधायक ने छात्राओं से मिलने के लिए जल्द ही हॉस्टल आने की बात कही.

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि 50 की क्षमता वाले छात्रावास में आज के दिन में करीब 20-21 छात्राएं ही रह रही हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने और छात्राओं को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

विधायक प्रतिनिधि पहुंचे हॉस्टल

छात्राओं की समस्याएं सुनने के बाद विधायक प्रतिनिधि शेंकी उपाध्याय एवं मंडलम अध्यक्ष जितेंद्र सोनकिया छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलने हॉस्टल पहुंचे. इस दौरान छात्राओं ने हॉस्टल से संबंधित विभिन्न समस्याओं और अपनी मांगों से प्रतिनिधियों को अवगत कराया.

ममता को फुटबॉल खिलाड़ी और ऋतव्रत को लिफाफा… EC ने TMC के दोनों गुटों को बांटे सिंबल

Exit mobile version