Vistaar NEWS

‘थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं…’, करवा चौथ पर ब्यूटी पार्लर नहीं ले गया पति, पत्नी ने दे दी जान

Awadhpuri Police Station, Bhopal

अवधपुरी थाना भोपाल

Bhopal News: देशभर में कल करवा चौथ का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया. वहीं भोपाल के एक परिवार में करवा चौथ के दिन मातम पसर गया. राजधानी के अवधपुरी इलाके में 44 साल की आरती कुर्रे की मौत हो गई. बताया जा रहा है आरती का अपने पति से ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर विवाद हुआ था.

सूचना मिलने के बाद अवधपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्‍थल पर जांच करने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला. नोट में लिखा था ‘थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो.’ पुलिस ने सुसाइट नोट को बरामद करके मामले की जांच शुरू कर दी.

पति-पत्नी के बीच ब्यूटी पार्लर को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, आरती कुर्रे करवा चौथ के मौके पर तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थीं. लेकिन पति अनिल कुर्रे ने उन्‍हें पार्लर लेकर जाने से मना कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और एक तरफ चल रही करवाचौथ की तैयारियां और परिवार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई.

आरती ने खुद को कमरे में किया बंद

पति-पत्नी के विवाद के समय आरती के ससुर घट में सो रहे थे और उनका 14 साल का बेटा स्‍कूल गया था. इसी दौरान आरती ने खुद को कमरे में बद कर लिया. काफी समय बीत जाने के बाद भी आरती कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों को चिंता होने लगी. आवाज भी लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. स्थिति को देख पति को सूचना देकर घर बुलाया गया. जानकारी के अनुसार, अनिल ने कमरे की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर झांका तो आरती फर्श पर पड़ी थी. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

मौके पर पहुंची प‍ुलिस ने घटनास्‍थल की जांच की इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला. इसमें लिखा था ‘थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो.’ पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करके मामले में केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आरती की मौत का असल कारण क्या है उसका पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढे़ं- ‘करवाचौथ की पूजा नहीं की तो तलाक दे दूंगा’, पत्नी ने नहीं रखा व्रत तो पति ने थाने में की शिकायत, बोला-मुझे मारना चाहती है

Exit mobile version