Indore: करवा चौथ के दिन दूसरी महिला के साथ दिखा पति, पत्नी ने सड़क पर कर दी पिटाई

Indore News: वीडियो में दावा किया गया है कि पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, जिसके बाद मौके पर विवाद की स्‍थि‍ति बन गई और फिर जमकर मारपीट हुई.
Woman seen assaulting someone in a viral video

वायरल वीडियो में मारपीट करती महिला

Indore News: मध्‍य प्रदेश में करवा चौथ के मौके पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर इंदौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लसू‍ड़‍िया थाना क्षेत्र के शालीमार टाउनशिप के बाहर का बताया जा रहा है. वीडियो में दावा किया गया है कि पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, जिसके बाद मौके पर विवाद की स्‍थि‍ति बन गई और फिर जमकर मारपीट हुई. इस दौरान आसपास कई लोग इकठ्ठा हो गए. हालांकि अभी वीडियो की पुष्टि‍ नहीं हो पाई है, जिससे पता लगाया जा सके की वीडियो किस जगह की है और वीडियो में किस बात पर मारपीट हुई.

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है. मौके पर कुछ लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर विवाद की वजह या उसमें शामिल लोगों के आपसी संबंधों की पुष्टि नहीं की जा सकती. घटना कब हुई और किन परिस्थितियों में मारपीट शुरू हुई, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है.

लसूड़िया थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला

वीडियो के लसूड़िया थाना क्षेत्र से संबंधित होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल थाने में इस घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इसके बावजूद पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता जांचने और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस यह भी पता कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और विवाद किस वजह से हुआ.

जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की सच्चाई

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, पुलिस वीडियो की वास्तविकता और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है. मामले में शामिल लोगों के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

ये भी पढे़ं- ‘करवाचौथ की पूजा नहीं की तो तलाक दे दूंगा’, पत्नी ने नहीं रखा व्रत तो पति ने थाने में की शिकायत, बोला-मुझे मारना चाहती है

ज़रूर पढ़ें