Vistaar NEWS

भोपाल-इंदौर के रेल यात्री ध्यान दें: डेढ़ महीने तक फरीदाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें, बुकिंग से पहले देखें लिस्ट

indian railways news

भारतीय ट्रेन (फाइल फोटो)

भोपाल-इंदौर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य के चलते 31 अगस्त से 14 अक्टूबर 2026 तक करीब डेढ़ महीने के लिए मध्य प्रदेश (भोपाल, इंदौर, इटारसी, बीना) से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव (स्टॉपेज) अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. अगर आप इस दौरान और इस रूट पर यात्रा का प्लान कर रहे है तो पहले अपडेट जान लें.

15 प्रमुख ट्रेनों का ठहराव कैंसिल

फरीदाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 और लाइन 4 व 5 पर बड़े पैमाने पर पावर और ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा है. यहीं वजह है कि भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर चलने वाली 15 प्रमुख ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव 15 अक्टूबर तक के लिए अस्थायी रूप से रद कर दिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि कार्य में तेजी लाने के लिए ये निर्णय लिया गया है. ट्रेनें अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी, लेकिन फरीदाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेंगी.

ये ट्रेनें नहीं रुकेगी

पंजाब मेल (12138), कटरा-जबलपुर (11450), अंडमान एक्सप्रेस (16032) व हिमसागर एक्सप्रेस (16318): 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक.

मालवा एक्सप्रेस (12920), अमृतसर-इंदौर (19326), हरिद्वार-बांद्रा (19020) व ऊना हिमाचल-इंदौर (19308): 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक.

रेलवे की सलाह

किसी भी असुविधा से बचने के लिए यात्री यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन के ठहराव की पुष्टि जरूर कर लें.

ये भी पढ़ें: ‘मिशन 2028’ की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण का मंत्र, ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में Gen-Z पर फोकस

Exit mobile version