Vistaar NEWS

जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, कैबिनेट मीटिंग में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव

Mohan Cabinet Meeting Decision: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग हुई. इस बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. सीएम ने मीटिंग में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा. इसे कैबिनेट की ओर से हरी झंडी मिल गई है. इसके निर्माण के लिए ‘जबलपुर–इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड’ का निर्माण किया जाएगा.

100 करोड़ की राशि से विकास

इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए शुरुआती तौर पर 100 करोड़ की पूंजी दी जाएगी. जबलपुर–इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड नाम की कंपनी बनेगी, जिसकी अध्यक्षता सीएम करेंगे. पहले चरण में करीब 10 हजार एकड़ क्षेत्रे में तीन से पांच औद्योगिक हब विकसित किए जाएंगे. इन हब में इंडस्ट्री को जमीन के साथ-साथ बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज और डिजिटल कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. औद्योगिक टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा.

6 लाख रोजगार पैदा होंगे

इस कॉरिडोर में एक से डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 6 लाख रोजगार पैदा होंगे. वास्तविक निवेश और रोजगार के आंकड़े विस्तृत परियोजना रिपोर्ट आना बाकी है. इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के बारे में निवेशकों से चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ‘फिलहाल पोर्टल नहीं खुल रहा है…’, लाडली बहना योजना में नए नाम जोड़ने पर बोलीं निर्मला भूरिया, पटवारी ने साधा निशाना

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

Exit mobile version