Vistaar NEWS

MP Monsoon Session: विधानसभा में परित हुआ UCC बिल, विधेयक की मंजूरी के बाद लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

Madhya Pradesh Legislative Assembly Monsoon Session 2026

मध्‍य प्रदेश मानसून सत्र 2026

MP Monsoon Session Live: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों पर चर्चा हुई. राज्य सरकार विधानसभा में ‘मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026’ विचार और पारित कराने के लिए प्रस्तुत किया, जिसे सदन में मंजूरी मिल गई. इसे लेकर सदन में तीखी बहस भी देखने को मिली. उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक अनुमान (First Supplementary Estimates) सदन के पटल पर रखा. वहीं चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मध्य प्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026’ भी पेश किया.

इसके अलावा कर्मचारियों और कार्यस्थलों के नियमन के लिए ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता) विधेयक, 2026’ सदन में प्रस्तुत किया. राज्य में निवेश और बुनियादी ढांचे को गति देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक तथा राजमार्ग (संशोधन) विधेयक भी पेश किए. आग और आपदा नियंत्रण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ‘मध्य प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026’ भी सदन में लाया गया.

सदन में जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दे भी उठाए गए. जबलपुर के मझौली में शासकीय उपार्जन के तहत धान और गेहूं की खरीदी का भुगतान नहीं होने के मामले में खाद्य मंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया. वहीं परासिया (छिंदवाड़ा) की एसीसी ब्लॉक्स फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल मजदूरों को मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया.

विशांत श्रीवास्तव

‘OBC आरक्षण से सरकार भाग रही है’

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ‘मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और RSS समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की बात कर रहे हैं, लेकिन सामाजिक न्याय के सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न पर मौन हैं.’

Kamal Tiwari

सदन में मप्र अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक 2026 पेश…

विधेयक पर सदन में चर्चा हुई शुरू, नगरीय निकायों में फायर सेफ्टी पर विशेष फोकस…

अभय वर्मा

यूसीसी बिल परित होने के बाद सदन में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

अभय वर्मा

सदन में सभी विधेयकों को मिली मंजूरी

विधानसभा में UCC सहित सभी विधेयकों को मंजूरी मिल गई. भारी हंगामे के बीच सभी विधेयक पारित हुए. विपक्ष के विरोध के बावजूद सरकार ने सदन में बहुमत के आधार पर सभी विधेयक पास कराए.

अभय वर्मा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राम से रहीम तक ,रविंदर से रॉबिन तक अमर से एंथोनी और अकबर तक देश एक संविधान से चले. सीएम ने कहा कि आज के बाद मध्‍य प्रदेश में भेदभाव से मुक्ति मिलेगी. गोवा, उत्तराखंड ,असम के बाद मध्य प्रदेश चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा. मध्य प्रदेश में अलग अलग मजहबी तौल कांटा नही होगा. सब एक ही बांट से तौले जाएंगे.

सीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बताएं हम अपने दो बेटों को अलग अलग दृष्टिकोण से क्यों देखते हैं ?

अभय वर्मा

मुख्यमंत्री ने सदन में लागये जय श्री राम के नारे

सदन में भारी हंगामें के बीच सीएम मोहन यादव ने जय श्री राम के नारे लगाए है. विधानसभा मे संबोधन के बाद हंगामे के बीच मुख्‍यमंत्री ने नारेबाजी की. सीएम ने कहा कि मुस्लिम तुष्ट‍िकरण बंद करो. सीएम ने सदन में नारे लगावाए बोले, जो हिन्दू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा.

अभय वर्मा

कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित

अभय वर्मा

यूसीसी पर विपक्ष का हंगामा

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सदन में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की. उमंग सि‍ंघार ने कहा कि OBC आरक्षण को लेकर सरकार बात क्यों नहीं करती है. दिल्‍ली में कानून ला नहीं पा रहे हैं.

अभय वर्मा

कांग्रेस ने किया यूसीसी मुद्दे पर किनारा

उमंग सिंघार ने कहा कि 27 फीसदी का आरक्षण का मामला की आवश्यकता है. यूसीसी बिल की आवश्यकता कहां से आ गई है. अध्यक्ष ने कहा कि सरकार उसे पर गंभीर है. कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करके यूसीसी के मुद्दे से किया किनारा, आरक्षण पर कांग्रेस की लड़ाई जारी.

सुमित तिवारी

राजधानी भोपाल में वर्ग-2 और वर्ग-3 के शिक्षक अभ्यर्थी पदवृद्धि की मांग को लेकर जनजातीय कार्य विभाग के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 9 से 10 महीनों से लगातार सरकार को ज्ञापन सौंप रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया.

सुमित तिवारी

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में यूसीसी के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया.

Kamal Tiwari

अनूपूरक बजट जगदीश देवड़ा ने किया पेश, चर्चा के लिए 22 जुलाई तक के लिए समय तय किया गया

Kamal Tiwari

संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण का मामला सदन में गूंजा, कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने उठाया मामला.

सदन में मंत्री कृष्णा गौर ने दिया जवाब- 10 साल से अधिक अनुभवी संविदा कर्मियों को नियमित करने की 50% प्रक्रिया हो चुकी है. नियमितीकरण की दिशा में और काम किया जाएगा. संविदा कर्मियों के लिए रिक्त पद के 50% पद आरक्षित रखे जाने का प्रावधान है. महिला संविदा कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश की पात्रता नहीं है.

अभय वर्मा

भाजपा विधायक मुनमुन राय ने कहा UCC को लेकर कांग्रेस कंफ्यूज है विरोध करें या समर्थन करें. अब सदन में पता चलेगा कि कांग्रेस किस तरफ है.

अभय वर्मा

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

विधानसभा परिसर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन सांकेतिक रूप से बीजेपी आरएसएस और एवीबीपी को मुर्दा बनाया. जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को दिखाया सोता हुआ. ना गेहूं मूंग बिकी ना ख़ाद मिली. ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार जनता की समस्याओं पर जाग नहीं रही. सिर्फ हिंदू मुस्लिम के मुद्दों को ही उठा रही.

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले विपक्ष का काम सरकार को जगाना है और हम सभी सरकार को जगाते रहें.

अभय वर्मा

UCC पर चर्चा करेगा विपक्ष

विधानसभा में विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. विपक्ष के विधायक नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ विधानसभा पहुंचे. विपक्ष के विधायकों ने 10 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है. बैठक में ucc के बिल का किस प्रकार से विरोध करना है उसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी. नेता प्रतिपक्ष ने कहा सरकार केवल UCCपर चर्चा करना चाहती है, जबकि प्रदेश में कई मुद्दे हैं जनता से जुड़े हुए उसे पर कोई चर्चा सरकार नहीं कर रही. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा UCC का हम विरोध करते हैं सदन से लेकर सड़क तक विरोध होगा.

अभय वर्मा

11 बजे शुरू हाेगी सदन की कार्यवाही

आज सदन में पहला अनुपूरक अनुमान पेश किया जाएगा, इसके साथ ही सदन में कई अहम प्रस्‍ताव भी पेश किए जाएंगे. विधानसभा सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी.

Exit mobile version