MP Monsoon Session Live: विधानसभा में परित हुआ UCC बिल, विधेयक की मंजूरी के बाद लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

MP Monsoon Session Live: विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों पर चर्चा होगी. राज्य सरकार विधानसभा में 'मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026' विचार और पारित कराने के लिए प्रस्तुत करेगी.
Madhya Pradesh Legislative Assembly Monsoon Session 2026

मध्‍य प्रदेश मानसून सत्र 2026

MP Monsoon Session Live: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और प्रस्तावों पर चर्चा हुई. राज्य सरकार विधानसभा में ‘मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026’ विचार और पारित कराने के लिए प्रस्तुत किया, जिसे सदन में मंजूरी मिल गई. इसे लेकर सदन में तीखी बहस भी देखने को मिली. उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक अनुमान (First Supplementary Estimates) सदन के पटल पर रखा. वहीं चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मध्य प्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026’ भी पेश किया.

इसके अलावा कर्मचारियों और कार्यस्थलों के नियमन के लिए ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता) विधेयक, 2026’ सदन में प्रस्तुत किया. राज्य में निवेश और बुनियादी ढांचे को गति देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक तथा राजमार्ग (संशोधन) विधेयक भी पेश किए. आग और आपदा नियंत्रण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ‘मध्य प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026’ भी सदन में लाया गया.

सदन में जनहित से जुड़े स्थानीय मुद्दे भी उठाए गए. जबलपुर के मझौली में शासकीय उपार्जन के तहत धान और गेहूं की खरीदी का भुगतान नहीं होने के मामले में खाद्य मंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया. वहीं परासिया (छिंदवाड़ा) की एसीसी ब्लॉक्स फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल मजदूरों को मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया.

ज़रूर पढ़ें