Vistaar NEWS

MP में IPS अधिकारियों के बदले कार्यभार, मलय जैन संभालेंगे बालाघाट की कमान

Police Headquarters, Bhopal

पुलिस मुख्‍यालय भोपाल

MP IPS Reshuffle: मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया है. गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव का आदेश जारी किया है. वहीं 9 दिन बाद बालाघाट को अपना नया पुलिस अधीक्षक भी मिल गया है.

आईपीएस अधिकारियों के पदभार

9 दिन बालाघाट को मिला नया एसपी

प्रदेश सरकार ने 9 दिन पहले बालाघाट के तत्कालीन एसपी आदित्य मिश्रा का तबादला करके उन्‍हें देवास में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी थी. आदित्य मिश्रा के तबादले के बाद से ही बालाघाट में एसपी का पद खाली था और नई नियुक्त‍ि का इंतजार था. अब 9 दिन बाद सरकार ने मलय जैन को बालाघाट की जिम्मेदारी सौंप दी है. इसके साथ ही मलय जैन को सेनानी, हॉक फोर्स का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है.

सचिन कुमार अतुलकर को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

आदेश में 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन कुमार अतुलकर को भी पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन मुरैना को अपने वर्तमान पद के साथ पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. इसके साथ ही उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा को 32वीं वाहिनी एसएएफ उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

वहीं वाहिनी सिंह को पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर के साथ नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार और नगेंद्र सिंह को 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल की जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

Exit mobile version