Vistaar NEWS

MP Monsoon: खुशखबरी! एमपी के 8 और जिलों में पहुंचा मानसून, इन शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Monsoon reaches 8 more districts of Madhya Pradesh including Jabalpur and katni

मध्य प्रदेश के 8 और जिलों में पहुंचा मानसून

MP Monsoon: पिछले 6 दिनों से रुके हुए मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. मध्य प्रदेश के 8 और जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है. जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सागर और दमोह जिले शामिल हैं. इसके साथ ही प्रदेश के बाकी हिस्सों में मानसून के जल्द पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में पहुंच सकता है.

अगले 72 घंटे अहम क्यों हैं?

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटे या 2 से 3 दिनों में एमपी के शेष हिस्सों में परिस्थितियां मानसून के अनुकूल हैं. सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहता है तो भोपाल समेत दूसरे हिस्सों में जुलाई के पहले सप्ताह में ही मानसून पहुंच जाएगा. 15 साल में ये तीसरी बार है जब भोपाल में मानसून जुलाई में पहुंचेगा. इससे पहले साल 2012 में 3 जुलाई और 2014 में 7 जुलाई को पहुंचा था.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

ये भी पढ़ें: MP News: युवा कांग्रेस की बैठक में जिला अध्‍यक्षों की नाराजगी, बोले- हम चुनाव जीतकर आए, हमें कार्यकारिणी बनाने का अधिकार नहीं दिया

इन जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

Exit mobile version