पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, एमपी सरकार की योजनाओं और सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर हुई बातचीत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज (गुरूवार को) दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. सीएम और पीएम मोदी के बीच हुई इस मुलाकात का की तस्वीरें भी सामने आई हैं.
MP CM Mohan Yadav, PM Modi,

सीएम मोहन यादव और पीएम मोदी की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज (गुरुवार को) दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. सीएम और पीएम मोदी के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं. इस बैठक के दौरान सीएम ने प्रदेश में चल रही मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं और उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में पीएम को अवगत कराया.

निवेश और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विषयों पर बात

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मध्य प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों, उपलब्धियों, निवेश और प्रदेश की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की. मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को 2027 में मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी प्रधानमंत्री के साथ साझा की.

‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की दी जानकारी

सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में शुरू की गई. ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से प्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राज्यभर में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी. उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि देश भर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं.

इस बार का सिंहस्थ होगा खास

सीएम ने पीएम मोदी को उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ 2028 को लेकर भी जानकारी दी है. बता दें कि राज्य सरकार ने महाकुंभ के लिए लगभग ₹3,060 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा है. इस महापर्व में लगभग 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. उज्जैन में आधुनिक टेंट सिटी, सांची द्वारा नया दुग्ध प्लांट और व्यापक स्तर पर प्रशासनिक व खाद्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं आराधना मिश्रा ‘मोना’? मिल सकती है यूपी कांग्रेस की कमान, अजय राय की हो सकती है छुट्टी

ज़रूर पढ़ें