MP में सामान्य विभाग ने किए प्रमोशन, 463 कर्मचारियों की लिस्ट जारी; सहायक ग्रेड-2 और 3 शामिल
File Photo.
MP News: मध्य प्रदेश में सरकार के निर्देश के बाद प्रमोशन का दौर जारी है. विधानसभा सचिवालय के बाद सामान्य विभाग ने कर्मचारियों के प्रमोशन किए हैं. कुल 463 कर्मचारियों की लिस्ट जारी की गई है. इनमें सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं. इसके पहले एक जुलाई को विधानसभा सचिवालय ने 12 कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी किए थे.
वर्तमान विभाग में ही किए गए प्रमोट
सामान्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है. इसें सहायक ग्रेड-3 के 301 कर्मचारियों, जबकि सहायक ग्रेड-2 के 162 कर्मचारियों को प्रमोट किया गया है. साथ ही आदेश में कहा गया है कि जन कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है, वे जहां पर पदस्थ हैं, उसी विभाग में उच्च पद पर काम करेंगे. जिन कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है, वे आने वाले सोमवार से नए पद पर कार्यभार संभालेंगे.
सामान्य विभाग के जरिए तय होती है कर्मचारियों के लिए नीति
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए नीति सामान्य विभाग के जरिए ही तय होती है. सामान्य विभाग से पहले एक जुलाई को विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया था. ऐसे में सामान्य विभाग के कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद बताया जा रहा है कि जल्द ही दूसरे विभागों में भी प्रमोशन की लिस्ट जल्द ही जारी हो सकती है.