Vistaar NEWS

MP News: MSP पर फसल बेचने के लिए 8.77 लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

dhan kharidi

धान खरीदी

MP Dhan Kharidi: मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की तैयारी तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक, धान, ज्वार और बाजरा बेचने के लिए प्रदेश में अब तक 8 लाख 77 हजार 947 किसानों ने पंजीयन कराया है. राज्य में किसानों के पंजीयन के लिए 1100 से अधिक केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

8 लाख 68 हजार 214 किसानों ने पंजीयन कराया

जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा पंजीयन धान के लिए हुआ है. धान बेचने के लिए अब तक 8 लाख 68 हजार 214 किसानों ने पंजीयन कराया है. वहीं, बाजरा बेचने के लिए अब तक 7 हजार 694 और ज्वार बेचने के लिए 2 हजार 39 किसानों ने अपना नाम दर्ज करा लिया है.

इन्हें भी पढ़ें :- Ujjain: मां की गोद में 2 साल के मनवीत ने लिया ज्वाइनिंग लेटर, 18 साल की उम्र में पहनेगा पुलिस की वर्दी

जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा पंजीयन

अब, संभागवार बात करें तो जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा पंजीयन हुए हैं. जबलपुर संभाग में 4 लाख 7 हजार 926 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं रीवा संभाग में 2 लाख 53 हजार 979 किसानों ने पंजीयन कराया है. इस बार पंजीयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. इस बार किसानों का पंजीयन उनकी एग्री स्टेक आईडी के माध्यम से कराया गया है. एग्री स्टेक आईडी में किसानों के सभी खसरे दर्ज रहते हैं, जिससे पंजीयन में पारदर्शिता आएगी और फर्जी पंजीयन पर रोक लगेगी.

Exit mobile version