Vistaar NEWS

MP में नए DGP की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज, सीएम मोहन यादव के विदेश दौरे से पहले तय होगा नाम

CM Mohan yadav

सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन 23 नवंबर को दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाने वाले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि उनके इस विदेश दौरे से पहले ही मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) का नाम तय हो सकता है. बता दें कि मध्य प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. वर्तमान DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे. उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए 20 नवंबर को दिल्ली स्थित UPSC कार्यालय में अहम बैठक प्रस्तावित है.

इन नामों पर चर्चा

इस बैठक में प्रदेश के 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर विचार कर तीन अधिकारियों का पैनल तैयार किया जाएगा. वरिष्ठता के आधार पर वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम चर्चा में हैं. अगर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम पर अंतिम मुहर लगती है, तो वे मध्य प्रदेश की पहली महिला DGP बन सकती हैं. UPSC से तीन नामों का पैनल मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतिम चयन करेंगे. अब सबकी नजरें नए पुलिस प्रमुख के नाम पर टिकी हैं. 1 दिसंबर को नए DGP मध्य प्रदेश का पदभार संभालेंगे.

सीएम मोहन यादव का विदेश दौरा

वहीं सीएम मोहन यादव के विदेश दौरे की बात करें तो डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर 2026 से पांच दिवसीय विदेश दौरे पर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाने वाले हैं, जहां उनका मुख्य उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी विदेश जाएगा. इस दल में इंडस्ट्री, आईटी और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे.

12 आईपीएस अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव

मध्यप्रदेश सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति के लिए यूपीएससी को 12 आईपीएस अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव भेजा था . अब यूपीएससी इन अधिकारियों की सेवा संबंधी जानकारी और निर्धारित मानकों के आधार पर रिकॉर्ड की जांच करेगा. इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत बैठक होगी, जिसमें यूपीएससी के सदस्य, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी, गृह सचिव और राज्य के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं.

Exit mobile version