Vistaar NEWS

MP में अब जहरीली शराब बेची तो खैर नहीं, नए आबकारी कानून में 10 गुना तक बढ़ेगा जुर्माना

Liquor

शराब

MP New Excise Law: पिछले कुछ सालों से मध्य प्रदेश में अवैध और नकली शराब से जुड़े कई मामले सामने आए हैं. वहीं हाल ही में प्रदेश के सागर और देवास जिले में जहरीली शराब के सेवन सी कई लोगों की जान चली गई थी. सरकार अब अवैध और जहरीली शराब के मामले में बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है. जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार आबकारी अधिनियम 1915 कानून को बदलने की तैयारी में है. नए कानून में बदलाव के बाद अवैध और जहरीली शराब बेचने या बनाने से किसी की मौत होती है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर पहले के मुकाबले 4 गुना से लेकर 10 गुना तक ज्यादा भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, आबकारी अधिनियम 1915 कानून को बदलने की तैयारी हो चुकी है. यह कानून सीएम डॉ. मोहन यादव के दिशा-निर्देश में बदला जा रहा है. खबरों के अनुसार, जैसे ही नियमों में बदलाव की प्रोसेस पूरी होती है, इसके बाद इस नए कानून की मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में यह नया नियम लागू हो जाएगा.

नए आबकारी कानून में क्या-क्या बदलेगा?

अवैध शराब पर अब नहीं मिलेगी ढील

अभी के कानून में अवैध शराब पकड़े जाने पर ज्यादा सख्ती नहीं है. ज्यादातर मामलों में मामूली जुर्माना और 6 महीने से 1 साल तक की सजा ही मिलती है. अब सरकार अवैध शराब बनाने, सामान पहुंचाने, ले जाने और बेचने वाले पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

Exit mobile version