MP में अब जहरीली शराब बेची तो खैर नहीं, नए आबकारी कानून में 10 गुना तक बढ़ेगा जुर्माना

MP New Excise Law: जानकारी के अनुसार, आबकारी अधिनियम 1915 कानून को बदलने की तैयारी हो चुकी है. यह कानून सीएम डॉ. मोहन यादव के दिशा-निर्देश में बदला जा रहा है. खबरों के अनुसार, जैसे ही नियमों में बदलाव की प्रोसेस पूरी होती है, इसके बाद इस नए कानून की मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में यह नया नियम लागू हो जाएगा.
Liquor

शराब

MP New Excise Law: पिछले कुछ सालों से मध्य प्रदेश में अवैध और नकली शराब से जुड़े कई मामले सामने आए हैं. वहीं हाल ही में प्रदेश के सागर और देवास जिले में जहरीली शराब के सेवन सी कई लोगों की जान चली गई थी. सरकार अब अवैध और जहरीली शराब के मामले में बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है. जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार आबकारी अधिनियम 1915 कानून को बदलने की तैयारी में है. नए कानून में बदलाव के बाद अवैध और जहरीली शराब बेचने या बनाने से किसी की मौत होती है, तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर पहले के मुकाबले 4 गुना से लेकर 10 गुना तक ज्यादा भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, आबकारी अधिनियम 1915 कानून को बदलने की तैयारी हो चुकी है. यह कानून सीएम डॉ. मोहन यादव के दिशा-निर्देश में बदला जा रहा है. खबरों के अनुसार, जैसे ही नियमों में बदलाव की प्रोसेस पूरी होती है, इसके बाद इस नए कानून की मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में यह नया नियम लागू हो जाएगा.

नए आबकारी कानून में क्या-क्या बदलेगा?

  • नए आबकारी कानून में शराब की दुकानें बढ़ाने या घटाने को लेकर कोई सीधा नियम नहीं होगा, क्योंकि यह सरकार की नीति का हिस्सा माना जाएगा.
  • वहीं सार्वजनिक जगह पर शराब पीने पर अब 6 महीने की जेल की जगह सिर्फ जुर्माना लग सकता है.
  • शराब के कारोबार में महिलाओं को रोजगार देने पर सरकार ने साफ मना कर दिया है, क्योंकि इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ा गया है.
  • आदिवासियों को पेसा कानून के तहत मिली छूट पहले की तरह जारी रहेगी.
  • बार में म्यूजिक बजाने को भी वैधता नहीं मिलगी और वहां अश्लीलता मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा.
  • घर में तय मात्रा से ज्यादा शराब मिलने पर जुर्माना लगेगा, जबकि व्यावसायिक इस्तेमाल पकड़े जाने पर जेल हो सकती है.
  • जुर्माने का स्लैब 90 प्रतिशत तक की बढ़ाने से सरकार की आय भी बढ़ेगी.

अवैध शराब पर अब नहीं मिलेगी ढील

अभी के कानून में अवैध शराब पकड़े जाने पर ज्यादा सख्ती नहीं है. ज्यादातर मामलों में मामूली जुर्माना और 6 महीने से 1 साल तक की सजा ही मिलती है. अब सरकार अवैध शराब बनाने, सामान पहुंचाने, ले जाने और बेचने वाले पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें