Vistaar NEWS

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, 7.51 लाख अभ्यर्थियों को झटका, जल्द नई तारीख का ऐलान

MP Police Recruitment

MP पुलिस भर्ती

ESB Postpones 7500 Constable Exam: मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 7.51 लाख अभ्यर्थियों के लिए बुरी खबर है. कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 7500 पदों पर होने वाले एग्जाम को स्थगित कर दिया है. ये परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली थी. इसके बाद मंडल ने सूचना दी कि अब परिक्षाएं 22 नवंबर से होंगी. अब फिर से पूरी प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है.

700 पद SAF के लिए आरक्षित

दरअसल, कर्मचारी चयन मंडल ने आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 7500 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था. इसके साथ ही नियमपुस्तिका भी दी थी. इसमें 6800 पद सामान्य आरक्षकों के लिए हैं. वहीं, 700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए आरक्षित हैं. इस भर्ती परीक्षा के लिए 29 सितंबर 2026 तक आवेदन लिए गए थे. आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तिथि को एक हफ्ते बढ़ाया था. इसके बाद 6 अक्तूबर तक अंतिम तारीख की गई.

42 पीएचडी धारकों ने किया आवेदन

इस भर्ती परीक्षा के लिए उच्च डिग्री धारकों ने भी आवेदन किया है. इन कुल आवेदकों में 42 पीएचडी धारक, 11,961 इंजीनियर, 51 हजार 381 पोस्ट ग्रेजुएट और 3 लाख 26 हजार 626 ग्रेजुएट युवा शामिल हैं. इनके अलावा 3 हजार 131 डिप्लोमा इंजीनियर, 3 हजार 922 अन्य डिप्लोमा उत्तीर्ण, 8 हजार 252 आईटीआई पास, 4 लाख 38 हजार 753 हायर सेकेंडरी, 93 हजार 736 हाईस्कूल और 1 हजार 11 आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भी अपना फॉर्म भरा है.

अब नई तारीख जल्द जारी होंगी

एमपी कर्मचारी चयन मंडल की ओर से कहा गया है कि परीक्षा के लिए जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा. किसी भी प्रकार की जानकारी मंडल की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर साझा की जाएगी. अभ्यर्थी स्टूडेंट डैशबोर्ड या संबंधित सेक्शन में चेक कर सकते हैं.

Exit mobile version