Vistaar NEWS

MP पुलिसकर्मियों के लिए छुट्टी लेना होगा आसान, प्रदेश में लागू हुआ ई-लीव सिस्टम, जानें कैसे करता है काम

MP Police Launches E-Leave System

फाइल फोटो

Online Leave Approval Process: मध्य प्रदेश के लाखों पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी से जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाने का निर्णय लिया है. बता दें कि एमपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टी अब ऑनलाइन तरीके से मंजूर होगी. इसके लिए सरकार की तरफ से eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया गया है.

यह डिजिटल व्यवस्था प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों में लागू हो चुकी है और इससे एक लाख से अधिक पुलिसकर्मी जुड़ भी चुके हैं. यह नया सिस्टम 1 जुलाई से प्रदेशभर में लागू हो चुका है, जिससे अब छुट्टी के लिए पुलिसकर्मियों को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अब वे ऑनलाइन आवेदन कर अवकाश स्वीकृत करा सकेंगे.

सभी जिलों में e-लीव सिस्टम लागू

सरकार ने छुट्टी से जुड़ी प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए 1 जुलाई 2026 से प्रदेश के सभी जिलों और इकाइयों में पुलिसकर्मियों के लिए eHRMS (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) का e-लीव सिस्टम लागू कर दिया है. सरकार की इस नई पहल के तहत राज्य के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और छुट्टी स्वीकृत भी करा सकेंगे. इसके अलावा, सभी पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए किए गए आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे. सरकार का कहना है कि इस नई पहल के तहत तय समय के भीतर छुट्टी की प्रक्रिया पूरी होगी.

ऐप डाउनलोड कैसे करें?

ये भी पढ़ें-30 जून से बंद हो रहा mAadhaar ऐप, जानें नया Aadhaar App कैसे करें डाउनलोड और क्या हैं इसके फायदे

यह सिस्टम 120 पुलिस यूनिट्स में लागू

इस मॉड्यूल का शुरुआत में SCRB, पर्सनल ब्रांच और भोपाल की 25वीं बटालियन समेत चुनिंदा यूनिट्स में सफल ट्रायल किया गया, जिसके बाद मिले फीडबैक के आधार पर सुधार किए गए. अब इन बदलावों के बाद इस सिस्टम को राज्य भर की लगभग 120 पुलिस यूनिट्स में लागू कर दिया गया है.

Exit mobile version