30 जून से बंद हो रहा mAadhaar ऐप, जानें नया Aadhaar App कैसे करें डाउनलोड और क्या हैं इसके फायदे

UIDAI के अनुसार, नया Aadhaar App पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, तेज और इस्तेमाल करने में आसान है. इसमें यूजर्स की प्राइवेसी का खास ध्यान रखा गया है. अब किसी भी जगह पहचान साबित करने के लिए पूरा आधार कार्ड दिखाने या उसकी फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी.
mAadhaar-app

mAadhaar ऐप कैसे डाउनलोड करें

New Aadhaar App Download Guide: अगर आप अपने मोबाइल में mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. 30 जून से UIDAI ने mAadhaar ऐप को रिटायर करने का फैसला लिया है. इसका मतलब है कि अब इस ऐप में कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा और आने वाले समय में इसकी सभी सेवाएं धीरे-धीरे बंद कर दी जाएंगी. UIDAI ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लोगों से नया Aadhaar App डाउनलोड करने और उसी का उपयोग करने की सलाह दी है.

नया Aadhaar App क्यों लाया गया?

UIDAI के अनुसार, नया Aadhaar App पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, तेज और इस्तेमाल करने में आसान है. इसमें यूजर्स की प्राइवेसी का खास ध्यान रखा गया है. अब किसी भी जगह पहचान साबित करने के लिए पूरा आधार कार्ड दिखाने या उसकी फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. जरूरत के मुताबिक आप सिर्फ वही जानकारी शेयर कर पाएंगे, जैसे नाम, उम्र और पता. इससे आपकी बाकी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहेगी और उसके गलत इस्तेमाल की संभावना भी कम होगी.

नया Aadhaar App कैसे डाउनलोड करें?

  • इसे Google Play Store या Apple App Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपनी पसंद की भाषा चुनें.
  • इसके बाद आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें और आए हुए OTP से उसे वेरिफाई करें.
  • फिर Face Authentication के जरिए अपना चेहरा स्कैन करें.
  • इसके बाद 6 अंकों का सिक्योरिटी PIN बनाएं. चाहें तो फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का ऑप्शन भी चालू कर सकते हैं.
  • अंतिम में आधार की जानकारी फिल कर एक बार फिर OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • इसके बाद आपका नया Aadhaar App इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-July 1 New Rules 2026: 1 जुलाई से लागू होंगे कई बड़े बदलाव, ITR से लेकर LPG की कीमतों तक बदलेंगे नियम

नए Aadhaar App में क्या-क्या मिलेगा?

  • नए Aadhaar App में कई उपयोगी सुविधाएं दी गई हैं.
  • अब हर जगह पूरा आधार कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं होगी.
  • जरूरत के अनुसार आप केवल नाम, पता, उम्र या फोटो जैसी जरूरी जानकारी ही शेयर कर सकेंगे.
  • इसके अलावा QR Code की मदद से आधार वेरिफिकेशन भी किया जा सकेगा.
  • होटल में चेक-इन, अस्पताल में रजिस्ट्रेशन या पहचान से जुड़े दूसरे काम बिना आधार की फोटोकॉपी दिए आसानी से पूरे किए जा सकेंगे.
  • सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए इसमें Face Authentication की सुविधा दी गई है.
  • साथ ही आप अपने आधार से जुड़े फिंगरप्रिंट और फेस बायोमेट्रिक को मोबाइल से ही कभी भी लॉक या अनलॉक कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें