Vistaar NEWS

MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस विधायकों को शिफ्ट करने की तैयारी, फूल सिंह बरैया ने बोले – मैं नहीं जाऊंगा, मुझे काम है

Phool Singh Baraiya

फूल सिंह बरैया

एमपी में राज्यसभा चुनाव अब दिलचस्प हो गया है. पहले भाजपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है जिनका जीतना लगभग तय था लेकिन नामांकन के आखिरी दिन तीसरी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है. भाजपा के तीसरे प्रत्याशी के मैदान में आते ही कांग्रेस को को अपने विधायकों में टूट और क्रॉस वोटिंग का बड़ा डर सताने लगा है.

विधायकों की ‘बाड़ेबंदी’ को तैयार कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक, अपने कुनबे को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस अब अपने विधायकों की ‘बाड़ेबंदी’ करने की पुख्ता रणनीति बना रही है. कल यानी 9 जून दोपहर 12 बजे कांग्रेस के सभी विधयकों को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के पहुंचने के निर्देश दिए गए है. नेता प्रतिपक्ष के घर के सभी विधायक एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. आज भी 8 जून को रात में सभी विधायकों के लिए उमंग सिंघार के घर डिनर का आयोजन किया गया था.

फूल सिंह बरैया ने जाने किया मना

विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस के सामने तेलंगाना और कर्नाटक के दो मुख्य विकल्प हैं, क्योंकि इन दोनों ही राज्यों में वर्तमान में कांग्रेस की मजबूत सरकारें मौजूद हैं, सबसे ज्यादा संभावना है कि सभी विधायकों को कर्नाटक ले जाया जा सकता है. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि कांग्रसे विधायक फूल सिंह बरैया ने जाने से मना कर दिया है. फूल सिंह बरैया ने कहा है’मैं नहीं जाऊंगा मुझे काम हैं’.

तीसरी सीट पर पलट दिया गणित

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी तीसरे प्रत्याशी के रुपये में निवाड़ी के महेश केवट को मैदान में उतारा है. दो सीटों पर आसानी से जीत दर्ज करने वाली बीजेपी ने तीसरी सीट पर बुंदेलखंड के ओबीसी चेहरे महेश केवट को उतारकर पूरा चुनावी गणित ही पलट दिया है.

काग्रेस ने दिग्विजय सिंह की जगह पर मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया था, जो अब तक निर्विरोध जीतने की उम्मीद कर रही थीं लेकिन अब भाजपा के महेश केवट के मैदान में आ जाने से मामला फंस सकता है.

ये भी पढे़ं: ‘BJP पहले अपना घर संभाले, उनके कई विधायक हमारे संपर्क में’, उमंग सिंघार बोले- कांग्रेस के सभी MLA एकजुट

Exit mobile version