‘BJP पहले अपना घर संभाले, उनके कई विधायक हमारे संपर्क में’, उमंग सिंघार बोले- कांग्रेस के सभी MLA एकजुट
राज्यसभा चुनाव से पहले उमंग सिंघार ने कहा है कि बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं.
MP News: मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट पर बीजेपी के अपना प्रत्याशी उतारने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है. हालांकि जीत के लिए बीजेपी के पास 10 विधायक कम हैं, लेकिन पार्टी जीत का दावा कर रही है. वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वोटिंग से पहले कांग्रेस के विधायकों की डिनर पार्टी का आयोजन किया है. विस्तार न्यूज से खास बातचीत में उमंग सिंघार ने कहा कि ‘डिनर डिप्लोसी’ को लेकर भी बात की. सिंघार ने कहा कि डिनर पार्टी का आयोजन विधायकों को साथ लाने के लिए नहीं है. हमारी रणनीति पहले ही बन चुकी है. अब अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं है.
‘BJP अपना घर संभाले, उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं’
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा, ‘मुझे अपने विधायकों को पूरा विश्वास है. पार्टी को विधायकों पर पूरा विश्वास है. विधायक जो साथ में बैठे हैं. खाना खा रहे हैं. तो विधायकों के कहीं और जाने का सवाल ही नहीं उठता. बीजेपी पहले अपना घर संभाले. बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक अंतरआत्मा से वोट डालें तो अपनी सरकार के खिलाफ ही वोट डाल देंगे. बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करन चाहती है. बीजेपी धन-बल के आधार पर सरकार बनाना चाहती है. कांग्रेस के विधायकों की पार्टी के लिए निष्ठा है.’
केवट बोले- कभी सोचा नहीं था, मुझे उम्मीदवार बनाया जाएगा
बीजेपी की तरफ से आज महेश केवट ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है. केवट से कम विधायक होने के बावजूद तीसरी सीट पर जीत के लिए जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ अन्य दलों के लोग बीजेपी, पीएम मोदी की नीति से प्रभावित हैं. इसलिए उम्मीद है कि नीति के आधार पर हमको वोट मिलेगा. जब बीजेपी कोई फैसला लेती है तो किंतु, परंतु का कोई मतलब ही नहीं होता है. मैंने सोचा भी नहीं था कि मुझे राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाएगा. केवट समाज ही नहीं पूरे देश की सेवा करना चाहते हैं. बीजेपी में तो व्यक्ति से मतलब नहीं होता है. यहां सिद्धांत और विचार की बात होती है.’
ये भी पढे़ं: MP Rajya Sabha Election: बीजेपी प्रत्याशी महेश केवट ने नामांकन भरा; CM बोले- केवट समाज के प्रतिनिधित्व की कमी थी