Vistaar NEWS

MP में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर, ग्वालियर-जबलपुर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

madhya prades h cyclone arnab

मध्य प्रदेश तूफान 'अर्नब'

Madhya Pradesh Cyclone Arnab: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का अलग रूप देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. इसकी बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ है. मौसम विभाग के अनुसार, इस चक्रवात के असर से प्रदेश में पिछले दो दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है और आने वाले 4 दिनों तक यानी 2 नवंबर तक इसका असर बना रहेगा.

आज 33 जिलों के लिए अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल केंद्र ने आज भी प्रदेश के 33 जिलों के लिए तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है.

इन 33 जिलों में है अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में चेतावनी जारी की है, उनमें ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे ज्यादा जिले शामिल हैं. इनमें राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर शामिल हैं. इसके अलावा महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के जबलपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

Indore: करवा चौथ के दिन दूसरी महिला के साथ दिखा पति, पत्नी ने सड़क पर कर दी पिटाई

इन 22 जिलों में निकलेगी धूप

वहीं प्रदेश के दूसरे हिस्से में मौसम साफ रहने के आसार हैं। भोपाल, रायसेन, सीहोर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में आज धूप खिली रहेगी. हालांकि यहां भी आंशिक बादल छाए रहने से उमस बढ़ सकती है.

Exit mobile version