MP Weather Today: एमपी में मानसून पूरी तरह एक्टिव, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बीते 3-4 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश भी देखने को मिली है.
MP Weather Today

मध्यप्रदेश का मौसम

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में बीते 3-4 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश भी देखने को मिली है, इस वजह से नदी, लाने भी उफान पर चल रहे हैं. आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि की भी कई घटनाएं सामने आ आई है. मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के आधे हिस्से के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी है. इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है.

बिजली गिरने की संभावना

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने एमपी के बचे हुए जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. आज राजधानी भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर समेत ज्यादातर शहरों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों ने अपील की है कि मौसम खराब होने के दौरान खेतों काम न करें और पड़ों के नीचे सहारा न लें. तेज बारिश की वजह से नदी नाले भी उफान पर चल रहे हैं. ऐसे में अनावश्यक यात्रा करने से बचें और तेज बहाव में उफनते नदी-नालों को पार न करें.

ये भी पढ़ें: 70 हजार टीचर्स को राहत दिलाने की कोशिश, TET की अनिवार्यता को लेकर फिर सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार

ज़रूर पढ़ें