MP Weather Update: डिंडौरी-बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट, 22 जिलों में बरसेगा आफत का पानी, जानें ताजा IMD रिपोर्ट
फाइल फोटो
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. प्रदेश के कई जिलों में इन बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज, 24 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के दो जिलों बालाघाट और डिंडौरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में अति तीव्र बारिश की संभावना है. इन जिलों के लोगों से विभाग ने सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने लोगों से वर्षा वाले जिलों अनावश्यक सफर न करने की अपील की है साथ ही नदी-नालें अगर उफान पर है तो उन्हें पान न करने की भी अपील की है. इन दोनों जिलों में 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है.
इन जिलों में बारिश के आसार
इस समय मध्यप्रदेश में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ एक्टिव है. राजधानी भोपाल की बात करें तो शहर में रविवार रात कई इलाकों में तेज बारिश हुई. आईएमडी के मुताबिक, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. आज भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, हरदा, ग्वालियर और गुना में बारिश के आसार हैं.