MP Weather Today: मध्य प्रदेश के इन संभागों में आज झमाझम बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया भारी वर्षा का अलर्ट
फाइल फोटो
Heavy Rain Light Showers: इस समय मध्य प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कहीं तेज तो कहीं पर मध्यम बारिश का दौर जारी है. इतना ही नहीं कई जिलों में बीते 2-3 दिनों हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है. मौसम में नमी बढ़ने के चलते दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ है. आज यानी 23 अगस्त 2026, दिन रविवार को भी राज्य के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.
आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी
आईएमडी के अनुसार, आज राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में मानसून की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रहेंगी. जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बन रही है. लगातार बारिश के चलते बालाघाट, अनूपपुर, डिंडौरी, सीधी, शहडोल और उमरिया जैसे जिलों के निचले इलाकों में जलभराव और फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति का खतरा देखने को मिल सकता है.
अभी भी सामान्य से 13 प्रतिशत कम
जून में प्रदेश में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. जुलाई में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश ने रफ्तार पकड़ी और महीने का कोटा पूरा हो गया. हालांकि बीच में मानसून के दो ब्रेक आने से बारिश का सिलसिला प्रभावित हुआ. अगस्त के दौरान दोबारा मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय होने के बावजूद प्रदेश में अब भी कुल बारिश सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम है.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Wash & Wash Scam: करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 7 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त
9 दिन की देरी से पहुंचा मानसून
इस साल मानसून 9 दिन की देरी से 24 जून को मध्य प्रदेश पहुंचा था, हालांकि अगले नौ दिन में पूरे प्रदेश में फैल गया. जून में बारिश 30 प्रतिशत कम रही, लेकिन जुलाई में हालात संभले. जुलाई के पहले सप्ताह में आंकड़ा सामान्य से 8 प्रतिशत ऊपर पहुंचा, फिर दूसरे सप्ताह में मानसून सुस्त पड़ा.