MP Weather Update: एमपी में अगले 72 घंटे झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें आज का मौसम
फाइल फोटो
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. बीते 2 दिनों से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल रही है. शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 26 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि कुछ इलाकों में नदियां और नाले उफान पर आ गए. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटो में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
इन शहरों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है. इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसमें बड़वानी और खंडवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने तेज बारिश में खेतों में काम करने और पेड़ों के नीचे छुपने से मना किया है.
एमपी के 19 जिलों में ओरेंज अलर्ट
प्रदेश के 19 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी है. इनमें धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में अति भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.
वहीं, बुंदेलखंड, बघेलखंड और चंबल के कुछ हिस्सों, जैसे ग्वालियर, मुरैना, रीवा और सतना में मानसून का असर कम रहेगा. इन क्षेत्रों में केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं.