‘पार्टी बहुत दूर तक सोचती है, जो कहेगी करूंगा’, नरोत्तम मिश्रा बोले- कार्यकर्ताओं को मना लेंगे

नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी रोष है. लेकिन हम सभी कार्यकर्ताओं को मना लेंगे. जो पार्टी कहेगी, मैं वही सब करूंगा. मेरी नाराजगी किसी से नहीं है. कांग्रेस अभी तक भाजपा को समझ नहीं पाई है.
BJP leader Narottam Mishra.

BJP नेता नरोत्तम मिश्रा.

Datia By-Election: मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर बीजेपी से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद घमासान जारी है. मिश्रा के समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं. कई जगह आगजनी और पथराव की खबरें आई हैं. वहीं पूरे मामले पर नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मुझे किसी से कोई नाराजगी नहीं है, पार्टी कोई फैसला लेती है तो बहुत दूर तक सोचती है.

‘सभी कार्यकर्ताओं को मना लेंगे’

भोपाल पहुंचे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने टिकट काटे जाने पर कहा, ‘पार्टी बहुत दूर तक देखती है. जो कार्यकर्ता पेट्रोल डाल रहा है, मिट्टी का तेल डाल रहा है. सड़क जाम कर रहा है. संयम का समय है, धैर्य रखें. पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें.’

मिश्रा ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी रोष है. लेकिन हम सभी कार्यकर्ताओं को मना लेंगे.
जो पार्टी कहेगी, मैं वही सब करूंगा. मेरी नाराजगी किसी से नहीं है. कांग्रेस अभी तक भाजपा को समझ नहीं पाई है.

अचानक टिकट कटने से समर्थकों का गुस्सा फूटा

शुक्रवार शाम बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया और आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया. कैंडिडेट के नाम का ऐलान होने के साथ ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने दतिया के पार्टी कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया. कई जगह आगजनी की घटनाएं हुईं. वहीं जाम खुलवाने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया. इसमें एक एसडीओपी घायल हो गए.

बता दें दतिया सीट पर कांग्रेस विधायक भारती की विधायकी रद्द होने के बाद यहां उपचुनाव होने जा रहा है. 30 जुलाई को दतिया सीट पर वोटिंग होगी. जबकि 3 अगस्त को इसका रिजल्ट आएगा. बीजेपी के नरोत्तम का टिकट काटने के बाद आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारन से मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

ये भी पढे़ं: ‘वोट काटने नहीं, बिखरे वोटों को संगठित करने आए हैं’, दतिया उपचुनाव पर बोले चंद्रशेखर आजाद- 3 महीने से तैयारी है

ज़रूर पढ़ें