MP वालों के लिए खुशखबरी! PM Modi के जन्मदिन पर होगी 50 लाख फ्री रजिस्ट्री, उज्जैन में जलेंगे 25 लाख दिए

आज प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश सरकार 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना 2026' के तहत ग्रामीणों को जमीन की फ्री में रजिस्ट्री कराकर देगी.
MP Swamitva Yojana 2026

फाइल फोटो

PM Modi Birthday MP Schemes: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी मौके पर 17 सितंबर से मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है. साथ ही इंदौर से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना 2026 का शुभारंभ हो रहा है. इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के रहवासियों को जमीन की निशुल्क रजिस्ट्री कराकर दी जाएगी.

लगभग 3,800 करोड़ रुपये का बजट

एमपी सरकार की इस योजना के तहत राज्य में कुल 68.11 लाख पट्टे स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 48.32 लाख निजी व्यक्तियों के और 19.79 लाख संस्थागत व सरकारी संपत्तियों के शामिल हैं. अकेले राजधानी भोपाल में 42,195 हितग्राहियों को इसका सीधा लाभ मिलने का अनुमान है. इस पूरी प्रक्रिया में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार का स्टांप ड्यूटी या पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा, क्योंकि लगभग 3,800 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.

शिप्रा तट पर आरती और दीपोत्सव

इस योजना के सुभारंभ अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इंदौर में मौके पर मौजूद रहेंगे. वह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उज्जैन भी जाएंगे जहां शिप्रा नदी के तट पर दीपोत्सव और आरती में भी शामिल होंगे.

पीएम मोदी के जन्म दिन में दीपोत्सव का आयोजन

गौरतलब है कि महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शिप्रा नदी के रामघाट पर दिपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. एमपी सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 3 मिनट के भीतर 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे.

सीएम मोहन यादव ने कहा-

इस कार्यक्रम के बारे में सीएम मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सबसे पहले गुजरात और अब भारत को नई दिशा, नई गति और नया आत्मविश्वास मिला है. 2014 में जब देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद से देशवासियों ने बहुत कुछ बदलते हुए देखा है.

ये भी पढ़ें: UPI से 2000 से ज्यादा की पेमेंट पर 0.40 फीसदी MDR चार्ज, 15 अक्टूबर से लागू, जानिए किनके लिए होगा फ्री

ज़रूर पढ़ें