Bhopal: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में जवानों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, महिला आरक्षक की थाली में निकला कीड़ा
खाने में मिला कीड़ा
Bhopal News: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भोपाल की कैंटीन के खाने में कीड़े मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस खबर के सामने आते ही भोपाल के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) की मेस में खाने की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं. बताया जा रहा है कि यहां पर ट्रेनिंग ले रही महिला आरक्षक की थाली में कीड़ा पाया गया है.
पीटीएस प्रबंधन ने जांच कर दी शुरू
ये घटना 2 जुलाई की बताई जा रही है. इस संबंध में पीटीएस प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही आगे से ऐसा न हो इसलिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भोपाल की मेस में फ्लाई कैचर मशीनें लगाने के निर्देश दिए गए हैं. यह पहली बार नहीं है भोजन की गुणवत्ता को लेकर खाने के स्तर और न्यूट्रिशन (पोषण) को लेकर ट्रेनियों के बीच असंतोष की खबरें कभी-कभी सामने आती हैं. यह भी बताया जाता है कि सिस्टम ऐसा है की ट्रेनिंग लेने वाले अभ्यर्थी सामान्य तौर पर तनाव ग्रस्त रहते हैं.
इन-सर्विस की होती है ट्रेनिंग
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भोपाल केंद्र में DSP प्रोबेशनर्स, SI, Constable और अन्य पुलिसकर्मियों की बेसिक तथा इन-सर्विस ट्रेनिंग होती है. विभिन्न इवेंट्स के फोटो और वीडियो मीडिया में वायरस होते रहते हैं, जिनको देखकर कैंपस सुंदर और व्यवस्थित माना जाता है. लेकिन ताजा मामले ने यहां की स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पर कई भंगीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढे़ं- MP News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत