Vistaar NEWS

‘सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो…’, चीनी के बढ़ते दाम पर बोले शिवराज सिंह चौहान

raisen cabinet minister Shivraj Singh Chouhan on sugar prices hike

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP News: देश में चीनी (शक्कर) की बढ़ती कीमतों को लेकर आम लोगों में चिंता बनी हुई है. कई जगहों पर चीनी 60 रुपये प्रति किलो को पार कर गई है. त्योहारों में मिठास में कमी ना आए, इसके लिए केंद्र सरकार प्रयास भी कर रही है. केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे को लेकर एक ऐसी बात कह दी कि जिससे सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई.

‘सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो’

केंद्रीय मंत्री सोमवार (24 अगस्त) को रायसेन के दौरे पर थे. उन्होंने यहां जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक में भाग लिया. इसके साथ ही सांदीपनि स्कूल भवन का उद्घाटन, मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण ओर क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. विस्तार न्यूज़ ने देश भर में रक्षाबंधन के त्योहार पर चीनी की कीमतों को बढ़ने के कारण मिठास की कमी को लेकर उनसे सवाल किया गया.

सवाल का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो. इस उत्तर को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा दिए. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की लाडली बहनों ओर लखपति दीदीयों सहित सभी को रक्षाबंधन की बधाई शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें: Mohan Cabinet Decision: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 ₹ का अतिरिक्त शगुन, मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले

जनता के लिए राहत भरी खबर

शक्कर की बढ़ती कीमत के बीच आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. थोक मार्केट में दाम पिछले कुछ दिनों में 15 फीसदी तक गिर गए हैं. केंद्र सरकार ने 10 लाख टन ड्यूटी फ्री चीनी के आयात को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही कालाबाजारी पर भी सख्ती की जा रही है. केंद्र की ओर से बताया गया है कि देश में शक्कर का 36 लाख टन स्टॉक है. इसके साथ 10 लाख टन चीनी आयात की जा रही है. सरकार का अनुमान है कि इससे समस्या का समाधान मिल जाएगा.

Exit mobile version