Mohan Cabinet Decision: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 ₹ का अतिरिक्त शगुन, मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले

CM Mohan Cabinet Decision: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.
Mohan Cabinet Decisions

मोहन यादव कैबिनेट मीटिंग

CM Mohan Cabinet Decision: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस जनहित से जुड़े मुद्दों पर है और योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने के साथ प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है.

लाड़ली बहनों के खातों में ₹250 अतिरिक्त

रक्षाबंधन को देखते हुए प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ₹250 की अतिरिक्त राशि भेजी गई है. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर सरकार की ओर से इसे बहनों के लिए विशेष उपहार बताया गया है.

अंतरिक्ष क्षेत्र में MP के युवा की उपलब्धि

कैबिनेट ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टार्टअप के जरिए अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं की मुलाकात का भी उल्लेख किया गया. इसमें विदिशा के विभोर जैन भी शामिल रहे. मंत्री राकेश सिंह ने इसे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभोर जैन को बधाई दी है. सरकार ने कहा है कि अंतरिक्ष और नई तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे युवाओं को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा.

कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश, CM लगातार कर रहे मॉनिटरिंग

प्रदेश में इस बार बारिश का पैटर्न असामान्य रहा है. कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि कुछ जिलों में अपेक्षाकृत कम वर्षा दर्ज की गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

अधिक बारिश वाले क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं कम बारिश वाले जिलों में संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अभी से कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी होने पर प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर सके.

तीन सप्ताह पूरे, फील्ड में मंत्री

प्रदेश में चल रहे जनविश्वास अभियान के तीन सप्ताह पूरे हो गए हैं. मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के मंत्री भी फील्ड में उतरकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और सरकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं.

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के त्योहारों को देखते हुए अभियान के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. इन दोनों त्योहारों के अगले दिन जनविश्वास अभियान की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी

सरकार का कहना है कि जनसंवाद और फील्ड विजिट के जरिए जनता की समस्याओं को मौके पर समझने और उनके समाधान की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, दारोगा पर हमले के बाद जब्त की गई थीं भैंसें, सपा और ASP का हंगामा

किसानों के हित में लिए गए फैसलें

किसानों के हित में जो निर्णय लिये हैं उस पर भी चर्चा की गई है. फार्मर आईडी बनाने का काम 20 अगस्त से शुरु किया गया है. अब अधिकारी खुद किसानों के पास जाकर फार्मर आईडी बनाएंगे. खाद वितरण को लेकर भी व्यवस्था की गई है. अब वाट्सएप्प के जरिये भी खाद की बुकिंग की जा सकेंगी.

एशियन गैम्स में एमपी के32 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इन सभी खिलाड़ियों को सीएम ने बधाई दी है. 10 हजार 630 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई हैं.

ज़रूर पढ़ें