Vistaar NEWS

Raisen: राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की कार हुई हादसे का शिकार, DSP की गाड़ी ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित

rajyasabha mp maya narolia car accident

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की कार हुई हादसे की शिकार

Raisen News: मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया की स्कॉर्पियो रविवार (4 अक्टूबर) को हादसे का शिकार हो गई. रायसेन जिले के मंडीदीप में स्थित खेड़ापति माता मंदिर के पास से आ रही कार को डीएसपी की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. सभी लोग सुरक्षित हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सांसद माया नारोलिया किसी निजी काम से भोपाल जा रही थी. माया नारोलिया के काफिले में चल रही स्कॉर्पियो ने खेड़ापति माता मंदिर के सामने अचानक से ब्रेक लगा दिया. सांसद की गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने फुर्ती दिखाते हुए ब्रेक लगा दिया. काफिले में चल डीएसपी को पर्याप्त समय नहीं मिल पाया और सांसद की कार से जा भिड़ी.

दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर होने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी है. घटना के बाद माया नारोलिया और डीएसपी की गाड़ियां कुछ देर रुकने के बाद भोपाल की ओर रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: ‘ऐसी नौबत क्यों आई…’, ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ स्लोगन पर शिवराज सिंह चौहान का रिएक्शन

कौन हैं माया नारोलिया?

माया नारोलिया मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की रहने वाली हैं. उन्होंने 3 अप्रैल 2024 को राज्यसभा सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया था. वे नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं. वे सांगठनिक तौर पर बहुत एक्टिव हैं. संसद में महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाती रही हैं.

Exit mobile version