भांजे ने चलाई गोली, मामा की मौत; शादी की खुशियां मातम में बदली, विदिशा में हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग के लिए इस्तेमाल किया गया तमंचा कहां से आया, इसका पता नहीं चल सका है.
Uncle dies in celebratory firing by nephew in Vidisha.

विदिशा में भांजे की हर्ष फायरिंग में मामा की मौत.

Input- सुरेंद्र सिंह राजपूत

MP News: विदिशा में भांजे की हर्ष फायरिंग में मामा की मौत हो गई. मृतक राकेश सेन अपने बड़े भांजे की शादी में शामिल होने आए थे. तभी आरोपी भांजे अन्नी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी. लेकिन गोली आरोपी के मामा को ही लग गई. जिसमें मौके पर ही मामा की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शादी की खुशियां मातम में बदली

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बरईपुरा काछी मोहल्ला स्थित लवकुश नगर का है. यहां शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के लिए लाए गए अवैध असलहे से अचानक गोली चल गई, जो राकेश सेन को जा लगी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं.

  • शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी मौत की वजह
  • भांजे के हाथों चली गोली से मामा राकेश सेन की मौत
  • बड़े भांजे की शादी में शामिल होने आया था मृतक
  • आरोपी भांजा अन्नी गिरफ्तार

शादी में तमंचा कहां से आया, पता नहीं चल सका

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मामले में आरोपी भांजा अन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग के लिए इस्तेमाल किया गया तमंचा कहां से आया, इसका पता नहीं चल सका है.

ये भी पढे़ं: मुरैना में पति ने पत्नी और दो बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

ज़रूर पढ़ें