Vistaar NEWS

MP में काफिला निकालने पर BJP के 7 नेता तलब, PM की अपील के बाद संगठन और सरकार सख्त; प्रदेश अध्यक्ष के सामने देंगे जवाब

BJP leaders who took out the convoy were summoned.

काफिला निकालने वाले BJP नेता तलब किए गए.

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर पूरे देश में दिख रहा है. प्रदेशों के मुख्यमंत्री और मंत्री से लेकर तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने अपने काफिले में कटौती की है. ई-व्हीकल से सफर कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी अपने काफिले में कटौती की है. हालांकि कुछ नेताओं ने अपनी रैलियों में काफिला निकाला है. जिसको लेकर अब सरकार और संगठन में नाराजगी है. एमपी बीजेपी ने 7 नेताओं को आज तलब किया है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नेताओं से काफिला निकालने को लेकर जवाब तलब करेंगे.

PM की अपील के बावजूद निकाली रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सभी जन प्रतिनिधियों को अपने काफिले कम करने के लिए कह चुके हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने की अपील की है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील के बावजूद कुछ नेताओं ने रैली निकाली थी, इसमें बड़ी संख्या में वाहन शामिल थे. जिसको लेकर संगठन ने नाराजगी जाहिर की है.

जिन नेताओं को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यालय पर बुलाया है. इनमें महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जादौन, किसान मोर्चा देवास के अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण शामिल हैं.

निगम मंडल में नियुक्ति के बाद दिखाया शक्ति प्रदर्शन

मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पहले ही शुरू हुई निगम मंडल और प्राधिकरण में 63 लोगों की नियुक्ति की है. इसके बाद नियुक्त लोग अपने पदभार को ग्रहण करने के लिए भोपाल में बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान इन नेताओं के बड़े-बड़े काफिले दिखे. कोई नेता उज्जैन से 700 गाड़ियों के साथ पहुंचा तो कोई 200 गाड़ियों का लश्कर लेकर भोपाल आया. इसके कारण सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ा. जिसके बाद संगठन ने अब सख्ती दिखाई है.

इसके साथ ही निगम मंडल और प्राधिकरण में नवनियुक्त पदाधिकारियों को अनुशासन और मैनेजमेंट सिखाने के लिए 18 मई को स्पेशल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संबोधित करेंगे.

ये भी पढे़ं: नर्मदापुरम में रंगदारी ना देने पर दुकान के सामने गोलियां चलाईं, 3 सेकेंड में 3 राउंड फायरिंग; Video

Exit mobile version