नर्मदापुरम में रंगदारी ना देने पर दुकान के सामने गोलियां चलाईं, 3 सेकेंड में 3 राउंड फायरिंग; Video
दुकान के कर्मचारी और ग्राहक अंदर मौजूद थे और बाहर बदमाश फायरिंग कर रहे थे.
MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन चाहें जितने बड़े-बडे़ दावे करे, लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद है. नर्मदापुरम के पिपरिया में रंगदारी ना देने पर बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने फायरिंग की. बदमाशों ने 3 सेकेंड में ही लगातार 3 राउंड फायरिंग की और धमकी देते हुए फरार हो गए. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं फायरिंग के बाद व्यापारियों में खौफ का माहौल है.
रज्जु पूर्वीया गैंग ने मांगी थी 5 लाख की रंगदारी
पूरा मामला नर्मदापुरम जिले के पिपरिया का है. यहां सचिन जायसवाल की इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान है. सचिन जायसवाल ने बताया कि रज्जु पूर्वीया गैंग ने कुछ दिन पहले 5 लाख की रंगदारी मांगी थी. मना करने पर गैंग के बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी. बदमाशों धमकी देते हुए कहा कि ना तो दुकान चलाने देंगे और ना जीने देंगे. इसके बाद सचिन ने पुलिस कंपलेन कर दिया. पुलिस से शिकायत करने से गु्स्साए बदमाशों ने डराने के लिए दुकान के सामने खुलेआम कई राउंड फायरिंग. हालांकि गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ.
इलाके में दहशत का मौहाल
वहीं खुलेआम दुकान के सामने फायरिंग करने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है. कारोबारी खुद को डरा हुआ महसूस कर रहे हैं. शनिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद करके पुलिस व्यवस्था के खिलाफ जुलूस निकाला. व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम पर एसडीओपी को ज्ञापन भी सौंपा.
पुलिस अधिकारी बोले- बदमाशों की खैर नहीं, बख्शे नहीं जाएंगे
वहीं शुक्रवार को पिपरिया इलाके में फायरिंग के बाद व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है. पिपरिया TI गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि मोहित कुमार यादव नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. मोहित की पहले से ही क्रिमिनल हिस्ट्री है. पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
ये भी पढे़ं: MP Weather Update: आज 44 डिग्री के पार रहेगा पारा, इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा गर्मी; 25 जिलों में लू का अलर्ट