Vistaar NEWS

भाजपा युवा मोर्चा नेता गौरव तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रीवा-दुर्ग नई एक्सप्रेस ट्रेन की उठाई मांग

BJP Yuva Morcha Chief Gaurav Tiwari

भाजपा युवा मोर्चा प्रमुख गौरव तिवारी

Rewa: गौरव तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र, विशेषकर रीवा संभाग के हजारों नागरिक रोजगार, शिक्षा एवं व्यवसाय के लिए प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग, भिलाई व रायपुर जाते हैं. वर्तमान में रीवा से दुर्ग के बीच कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध न होने से यात्रियों को अत्यंत असुविधा होती है. उन्होंने ‘रीवा-दुर्ग एक्सप्रेस’ नाम से नियमित ट्रेन शीघ्र प्रारंभ करने का अनुरोध किया. रेल मंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया.

पार्थिव देह का न्यूनतम खर्च पर परिवहन

गौरव तिवारी ने दूसरा महत्वपूर्ण जनहित विषय रखते हुए कहा कि अनेक परिवारों को अपने दिवंगत परिजनों की पार्थिव देह को दूरस्थ शहरों से गृह नगर तक लाने में आर्थिक व व्यवस्थागत कठिनाई होती है.

उन्होंने आग्रह किया कि भारतीय रेलवे द्वारा यात्री ट्रेनों के माध्यम से मेट्रो शहरों से छोटे शहरों/कस्बों तक मृत स्वजनों के शवों का न्यूनतम खर्च में सम्मानजनक एवं सुविधाजनक परिवहन सुनिश्चित करने की व्यवस्था शुरू की जाए.

मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

गौरव तिवारी ने कहा, “रीवा-दुर्ग ट्रेन से विंध्य और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक व शैक्षणिक क्षेत्रों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा. वहीं, पार्थिव देह परिवहन की व्यवस्था शोक-संतप्त परिवारों के लिए बड़ी राहत होगी.” उन्होंने जनहित के इन विषयों पर सकारात्मक आश्वासन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: MP में ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो सावधान! अपराध के मामले में टॉप 2 पर, 3 साल में ट्रेनों में 70 परसेंट क्राइम बढ़े

Exit mobile version