रीवा के संजय गांधी अस्पताल में फिर से विवाद, सिक्योरिटी गार्ड ने मरीज के परिजन को पीटा

Rewa: संजय गांधी अस्पताल एक बार फिर से चर्चा में है. हॉस्पिटल में इलाज कराने आए मरीज के परिजन के साथ सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है.
Rewa News

संजय गांधी हॉस्पिटल में विवाद, रीवा

रीवा का संजय गांधी अस्पताल एक बार फिर से चर्चा में है. हॉस्पिटल में इलाज कराने आए मरीज के परिजन के साथ सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गेट पास को लेकर हुए विवाद के बाद सुरक्षा गार्ड ने परिजन के साथ जमकर मारपीट की. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी है. जानकारी के मुताबिक, गांधी स्मारक चिकित्सालय में गेट पास को लेकर कृष्णकांत वर्मा और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया.

पीड़ित कृष्णकांत वर्मा ने की शिकायत

घटना के बाद पीड़ित कृष्णकांत वर्मा शिकायत लेकर रीवा के अमहिया थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं सुरक्षागार्ड भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे हैं और कार्रवाई की मांग की है.

पहले भी सामने आ चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं. गौरतलब है कि गांधी स्मारक चिकित्सालय में सुरक्षा गार्डों और मरीजों के परिजनों के बीच विवाद की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ इस तरह के विवाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें