Vistaar NEWS

CM मोहन यादव का सादगी भरा अंदाज, अपने जन्मदिन पर किसान के घर पर चारपाई पर बैठकर खाया खाना

CM Mohan Yadav celebrated his birthday with simplicity.

CM मोहन यादव ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन.

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक बार फिर सादगी भरा अंदाज दिखाई दिया है. मुख्यमंत्री का बुधवार को जन्मदिन था. अपने जन्मदिन के दिन सीएम डॉ मोहन यादव सागर के दौरे पर थे. यहां उन्होंने आम लोगों के साथ एक साधारण आदमी की तरह समय बिताया. इस दौरान वे किसान के घर पर जाकर चारपाई पर बैठकर खाना खाते हुए भी नजर आए. इस दौरान आसपास के लोगों के लिए मौहाल काफी भावुक हो गया. मुख्यमंत्री की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

बुंदेलखंडी खाने का लुत्फ उठाया, बच्चियों के साथ केक काटा

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने जन्मदिन पर सागर का दौरा किया. यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए. सीएम जंगल के बीच वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हुए. वहीं अपने जन्मदिन पर बच्चियों के साथ केक काटा और उनके साथ बातचीत भी की. इसके बाद गोपाल भार्गव के साथ एक किसान के घर पहुंचे, यहां उन्होंने किसान के घर पर चारपाई पर ही बैठकर बुंदेलखंडी खाने का भी लुत्फ उठाया. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सागर जिले के मोहली में किसान भाई हरिदास रैकवार के खेत में पहुंच कर उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान उन्होंने खेत में ही पेड़ की छांव में भोजन के लिए आमंत्रित किया. विधायक गोपाल भार्गव के साथ बुंदेली व्यंजन का आनंद लिया और यह जानकर खुशी हुई कि हरिदास और उनका परिवार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित है.’

टाइगर रिजर्व में कछुए छोड़े

सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गौ पूजा भी की. इसके बाद वे रानी दुर्गावती नौरादेही टाइगर रिजर्व पहुंचे. यहां उन्होंने कछुओं को नदी में छोड़ा. इसके साथ ही उन्होंने टाइगर रिजर्व में चीता पुनर्वास की तैयारियों का निरीक्षण भी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चीतों के लिए बनाए जा रहे बाड़े का भूमिपूजन किया. इस बाड़े में जुलाई महीने में चीतों को लाने की तैयारी है.

ये भी पढे़ं: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंडला पहुंचीं मंत्री संपतिया उईके, नवजात बच्चे का नाम ‘मोहन यादव’ रखा

Exit mobile version