मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंडला पहुंचीं मंत्री संपतिया उईके, नवजात बच्चे का नाम ‘मोहन यादव’ रखा
मंत्री संपतिया उईके ने नवजात का नाम 'मोहन यादव' रखा.
The newborn’s name is Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज जन्मदिन है. इस मौके पर मंडला के जिला अस्पताल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके भी शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने एक नवजात को अपनी गोद में उठा लिया. मंत्री ने नवजात का नाम मोहन यादव रख दिया.
‘CM की तरह ही बच्चा भी प्रदेश का नाम बढ़ाएगा’
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को मंडला अस्पताल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया. यहां एक यादव परिवार में बहू ने नवजात को जन्म दिया था.मेटरनिटी वार्ड में पहुंची मंत्री ने नवजात को गोद में उठाकर दुलार दिखाया. इसके साथ ही उन्होंने नवजात का नामकरण करते हुए उसका नाम मोहन यादव रख दिया. मंत्री ने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन किया है, उसी तरह यह बच्चा भी प्रदेश का नाम रोशन करेगा. इस दौरान मंत्री ने कहा कि इस बच्चे का जन्म एक बहुत अच्छा संयोग है.
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन पर मंडला अस्पताल में ओयोजित कार्यक्रम में पहुंची मंत्री उईके ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया. मंत्री ने अस्पताल की तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सीएम के जन्मदिन पर अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था.
कलेक्टर समेत BJP के अन्य पदाधिकारी भी रहे मौजूद
वहीं मंडला जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री उईके के अलावा जिला कलेक्टर, भाजपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. सभी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन पर उनके दीर्घ आयु और स्वास्थ्य के लिए मंगलकामनाएं कीं.
ये भी पढे़ं: MP News: वार्ड बॉय के नियमितिकरण की अनदेशी करने पर HC सख्त, पूर्व ACS समेत 4 अधिकरियों को 2 महीने की सजा