Vistaar NEWS

दमोह में पेट्रोल पंप उड़ाने की साजिश नाकाम! CCTV में कैद खौफनाक वीडियो, सिस्टम और सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

Pickup Vehicle Crashes into Petrol Pump Machine in Damoh; Major Accident Averted

दमोह में पिकअप वाहन ने पेट्रोल पंप मशीन को मारी टक्कर, हादसा टला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना 8 अप्रैल की देर रात करीब 3:30 बजे तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावला पुल के पास स्थित मां त्रिपुरी पेट्रोल पंप से सामने आई है. यदि मामला जरा सा भी बिगड़ जाता तो एक बड़ा धमाका पूरे इलाके को दहला सकता था.

साजिश या हादसा?

दमोह से एक CCTV वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन सीधे पेट्रोल पंप की नोजल मशीन जा घुसा. यह कोई साधारण एक्सीडेंट नहीं, बल्कि एक फ्री प्लान साजिश की आशंका जताई जा रही है. सवाल ये है कि क्या यह महज लापरवाही थी या किसी बड़े हादसे को अंजाम देने की कोशिश ? अंधेरी रात में घटना के वक्त पंप पर मौजूद कर्मचारी सो रहे थे. अचानक तेज धमाके जैसी आवाज की आहट से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई.

आरोपी वाहन चालक फरार

पंप मैनेजर महेंद्र साहू के मुताबिक, जब CCTV फुटेज खंगाले गए तो सच्चाई सामने आई कि वाहन चालक सीधे नोजल मशीन को टारगेट में लिये हुआ था. अगर जरा सी भी चिंगारी निकलती, तो पूरा पेट्रोल पंप आग के गोले में तब्दील हो सकता था. इससे आसपास के क्षेत्र पर काफी हद तक प्रभाव पड़ सकता था. सबसे चौंकाने वाली बात तो ये रही कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. यानी, न कोई गिरफ्तारी, न कोई तत्काल एक्शन, सिर्फ जांच की बात हो रही है.

पंप संचालक मनीष यादव ने जब वाहन मालिक से संपर्क किया तो उसने सीधे साफ पल्ला झाड़ लिया. मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन हरियाणा का है और किसी अन्य व्यक्ति को बेचा जा चुका है, लेकिन मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में आज दिनांक ट्रांसफर नहीं हुआ. यानी, कागजों में एक मालिक, जमीन पर दूसरा और जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में अब भस्मारती के लिए होगी तत्काल बुकिंग, समिति ने ऑफलाइन व्यवस्था बंद की, जानें क्या होगी प्रोसेस

टीआई ने कहा – मामले की जांच जारी है

ऐसे में सबसे बड़ा और अहम सवाल यही है कि क्या हमारे सिस्टम में इतनी बड़ी खामियां हैं कि कोई भी संदिग्ध वाहन खुलेआम पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर हमला कर सकता है? आखिर रात के वक्त सुरक्षा ,पुलिस पेट्रोलिंग के क्या इंतजाम थे? अगर यह साजिश थी, तो इसके पीछे कौन है? पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन हर बार की तरह “जांच जारी है” का जवाब अब लोगों को संतुष्ट नहीं कर रहा. टीआई रावेंद्र बागरी का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि कार्रवाई कब तक नतीजे तक पहुंचेगी?

Exit mobile version