महाकाल मंदिर में अब भस्मारती के लिए होगी तत्काल बुकिंग, समिति ने ऑफलाइन व्यवस्था बंद की, जानें क्या होगी प्रोसेस
Mahakal Mandir Bhasma Aarti: महाकाल मंदिर समिति ने एक दिन पहले मिलने वाली निशुल्क ऑफलाइन परमिशन को बंद कर दिया गया है. इसे ऑनलाइन व्यवस्था में बदल दिया गया है. पहले भस्मारती के लिए बुकिंग का समय तीन माह था, जिसे घटाकर एक महीने कर दिया गया है.
महाकाल मंदिर, उज्जैन
Mahakal Mandir Bhasma Aarti: विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की भस्मारती में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं. मंदिर समिति ने इसे लेकर अब बड़ा बदलाव किया है. ऑफलाइन व्यवस्था को बंद कर इसे ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है. इससे उन भक्तों को लाभ मिलेगा, जो आरती में शामिल होना चाहते हैं.
क्या बदलाव किए गए?
- महाकाल मंदिर समिति ने एक दिन पहले मिलने वाली निशुल्क ऑफलाइन परमिशन को बंद कर दिया गया है.
- इसे ऑनलाइन व्यवस्था में बदल दिया गया है.
- पहले भस्मारती के लिए बुकिंग का समय तीन माह था, जिसे घटाकर एक महीने कर दिया गया है.
- अब निशुल्क भस्म आरती के लिए भी श्रद्धालुओं को 200 रुपये चुकाने होंगे.
इस बदलाव से क्या लाभ मिलेगा?
- जानकारी के मुताबिक हर दिन भस्म आरती के लिए करीब 1700 ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग के आवेदन मिलते हैं.
- करीब 300 परमिशन ऑफलाइन दी जाती थी.
- इसके लिए श्रद्धालुओं को एक दिन पहले 5 से 6 घंटे लाइन लगाकर खड़े होना पड़ता था, इससे राहत मिलेगी.
किस तरह बुकिंग की प्रोसेस होगी?
- तत्काल बुकिंग के लिए चयनित तारीख से एक दिन पहले सुबह 8 बजे पोर्टल खुलेगा.
- मान लीजिए आपको 17 अप्रैल को भस्मारती में शामिल होना है तो 16 अप्रैल 2026 को पोर्टल बुकिंग 8 बजे खुलेगा.
- बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार मिलेगा.
- महाकाल मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ पर बुकिंग की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ‘सांसद बाद में बनना, पहले कुछ करके दिखाओ…’, विधायक पन्नालाल शाक्य का कलेक्टर पर तंज, जानें क्या है मामला
श्रद्धालुओं को इन बातों का ध्यान रखना होगा
- श्रद्धालुओं को बुकिंग के समय वैध फोटो और पहचान पत्र अपलोड करना होगा.
- मंदिर में होने वाली सभी आरतियों में चलित दर्शन की व्यवस्था होगी.
- श्रद्धालुओं को वैध पहचान पत्र रखना जरूरी होगा.