Sagar News: शादी में सलाद नहीं मिलने पर भड़क गए लड़की वाले, मैरिज गार्डन में की तोड़फोड़, Video वायरल

Sagar News: खुरई के शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान सलाद नहीं मिलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग भड़क गए.
Dispute over salad at a wedding ceremony.

सलाद को लेकर शादी समारोह में विवाद

MP News: मध्‍य प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है और ऐसे में शादी-विवाह का सीजन भी अपने पीक पर हैं. ऐसे में सागर के खुरई से शादी समारोह का एक मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. खुरई के सागर रोड़ पर स्थि‍त शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. मामला खाने में सलाद नहीं मिलने को लेकर हुआ, जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग भड़क गए.

विवाद में 2 लोग मामूली घायल

विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्‍हा-दूल्‍हन दोनों पक्षों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ हो गई. बताया जा रहा है कि इस विवाद में 2 लोग मामूली घायल भी हो गए. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया गया. इस भारी विवाद के बाद शादी की सभी रस्‍में पूरी कराई गई. घटना के बाद पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सलाद को लेकर हुआ विवाद

दरअसल, मामला खुरई थाने क्षेत्र का है, जहां अहिरवार समाज का विवाद समारोह चल रहा था. समारोह में प्रतिभोज के दौरान लड़की पक्ष के एक व्‍यक्ति को खने में सलाद नहीं मिलने पर उसने कैटरर से शिकायत की. कैटरर ने सलाद अभी कट रही है कहा, लेकिन इस बात पर वहां विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते लड़का और लड़की दोनों पक्षों के लोग आपस में भि‍ड़ गए. लड़की पक्ष के लोगों वहां रखी कुर्सियों में जमकर तोड़फोड़ की. विवाद को बढ़ता देख मौके मौजूद लोगों ने पूलिस को सूचना दी.

पुलिस ने शांत कराया विवाद

सूचना मिलने के तुरंत बाद खुरई पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को समझाया और शांत कराया. इसके बाद शादी की आगे की पूरी रस्‍में पूरी कराई गई. इस पूरे विवाद को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढे़ं- Morena: गरीबों के हक पर माफियाओं की नजर, बीच रास्ते से सरकारी गेहूं की बोरियां गायब

ज़रूर पढ़ें