‘5 लाख दो नहीं तो अश्लील वीडियो पत्नी को भेज दूंगी’, इलाज कराने आई महिला ने डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाया
आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया है.
Input- अनिल सिंह
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में हनीट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है. 24 सालकी एक युवती ने डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की. युवती डॉक्टर के पास इलाज करवाने आई थी. इलाज करवाने के बाद युवती ने डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की. हालांकि समय रहते डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य साथियों की तलाश जारी है.
‘5 लाख दो नहीं तो तुम्हारी पत्नी को भेज देंगे अश्लील वीडियो’
पूरा मामला सिंगरौली के बैढ़न इलाके का है. यहां 24 साल की एक युवती जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर में इलाज करवाने के लिए आई थी. इस दौरान युवती की जान पहचान डॉक्टर से हो गई. धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई. 8 मई 2026 को आरोपी साक्षी ने डॉक्टर को वीडियो कॉल किया और बातचीत के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. युवती ने डॉक्टर को फोन करके कहा कि 5 लाख रुपये दो नहीं तो तुम्हारा अश्लील वीडियो पत्नी को भेज देंगे और सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.
धमकियों से परेशान होकर SP से की शिकायत
लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर डॉक्टर ने मंगलवार को एसपी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई. एसपी सियाज के.एम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार विन्धनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार करके न्यायालय में भेज दिया. वहीं पूरे मामले में पुलिस को हनीट्रैप गैंग के 2 अन्य आरोपियों की तलाश है. पुलिस का कहना है कि डिजिटल माध्यम से ब्लैकमेल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
ये भी पढे़ं: MP में महंगाई की ‘दोहरी मार’ पेट्रोल-डीजल के रेट में 3 ₹ इजाफा; जानें किस शहर में कितना बढ़ा दाम