Holiday in MP: स्कूल-बैंक से लेकर बाजार तक क्या-क्या रहेगा बंद? एमपी में गुड फ्राइडे पर छुट्टी को लेकर जानें अपडेट

MP Holiday News: इस बार भी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पड़ रहा है, तो इस दिन छुट्टी रहेगी. वहीं मध्य प्रदेश में भी गुड फ्राइडे के दिन अवकाश रहने वाला है.

गुड फ्राइडे अवकाश

MP Holiday News: इस साल 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है. ये पर्व ईस्टर से आने वाले फ्राइडे यानी शुक्रवार को मनाया जाता है. वैसे तो पूरे देश में हर साल गुड फ्राइडे के दिन छुट्टी रहती है. इस बार भी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे पड़ रहा है, तो इस दिन छुट्टी रहेगी. वहीं मध्य प्रदेश में भी गुड फ्राइडे के दिन अवकाश रहने वाला है.

प्रदेश बैंक, कॉलेज और स्कूल रहेंगे बंद

सरकार की तरफ से जारी कलेंडर 2026 के मुताबिक, गुड फ्राइडे को पूरे प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां हैं. इस दिन स्कूल बंद रहेंगे और छात्रों का अवकाश रहेगा. इसके साथ ही कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में भी अवकाश की घोषणा की गई है. इनता ही नहीं अगर आप 3 अप्रैल को बैंक जाकर अपना काम निपटाने की सोच रहे है तो मत जाइए, क्योंकि 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश में बैंक बंद रहने वाली है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में कुत्तों का खौफ! 2026 में अब तक 13 हजार से ज्यादा लोगों को बना चुके हैं शिकार

क्यों मनाते है ये त्योहार?

गुड फ्राइडे को ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. इस दिन यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है. मान्यता यह है कि इसी दिन यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था. इस लिए चर्चों में प्राथनाएं की जाती हैं. इस दिन त्याग, क्षमा और प्रेम का प्रतीक माना जाता है.

अंबेडकर जयंती का भी रहेगा अवकाश

गौरतलब है कि अप्रैल के महीने में गुड फ्राइडे के अलावा अंबेडकर जयंती का भी अवकाश रहने वाला हैं.इसके अलावा कुछ स्थानीय त्योहारों के चलते भी अवकाश रह सकता है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें