Vistaar NEWS

MP वालों को मिलेगी खुशखबरी, मुंबई से सीधी कनेक्टिविटी, 6 राज्यों को जोड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

Delhi Mumbai Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने वाली है. इस सड़क परियोजना से एमपी से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे को मुंबई की दिशा में बड़ा कनेक्टिविटी लिंक मिल जाएगा, इससे लोगों का सफर आसान होगा और काफी समय की बचत होगी. इसकी जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है. यहां जानें इस परियोजना से जुड़ी हर जानकारी.

बता दें, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश के तीन जिलों रतलाम, मंदसौर और झाबुआ से होकर गुजरता है. जो करीब 1400 किमी लंबा है. यह एक्सप्रेसवे 8 लेन है, जो देश के 6 राज्यों को आपस में जोड़ता है. इनमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं. यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जो स्मार्ट और ग्रीन टेक्नोलॉजी से लैस है.

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद कम समय और लागत में मुंबई पहुंचा जा सकेगा. मालवा के उद्योगों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की परिवहन लागत घटेगी. जिसका सबसे बड़ा लाभ किसानों को मिलेगा. सबसे ज्यादा फायदा एमपी के इंदौर, पीथमपुर और देवास को मिलेगा.

ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश के खाते में जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि, चार पारंपरिक कृषि उपजों को मिला जीआई टैग

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में क्या है खास?

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 8 लेन हाईवे है, जो एक एक्सेस-कंट्रोल्ड है. भविष्य में इसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है. लंबाई की अगर बात करें, तो यह करीब 1,350-1,386 किमी है. जो 1 लाख करोड़ से अधिक की लागत से तैयार किया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे में 100 से 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला सकते हैं. इसे कई आधुनिक टेक्नालॉजी के साथ तैयार किया गया है.

Exit mobile version