‘नरोत्तम मिश्रा ने मदद नहीं की बल्कि बीजेपी से नाराज कार्यकर्ता चुपचाप साथ आए’, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का बड़ा दावा
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है. इस काउंटिंग के 6 वे राउंड के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह 1786 वोटों से आगे चल रहे हैं. भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 24070 और घनश्याम सिंह को 25856 वोट मिले है. हालांकि जीत हार का निर्णय मतगणना पूरी होने के बाद ही होगा. लेकिन इसी बीच घनश्याम सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है.
पूरी कांग्रेस पार्टी यहां मौजूद रही-घनश्याम सिंह
घनश्याम सिंह ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है ‘हम दतिया में लगातार बढ़त करने जा रहे है. आगे जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे हमारी वोटों की संख्या बढ़ती जाएंगी. उन्होंने आगे कहा कि अभी तक प्रशासन की तरफ कोई शिकायत नहीं मिली है. चुनाव के दौरान पूरी कांग्रेस पार्टी यहां मौजूद थी. प्रदेश अध्यक्ष भी यहां आए और 50-60 से ज्यादा गांवों में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया.’
नरोत्तम मिश्रा ने साथ नहीं दिया-घनश्याम सिंह
उन्होंने कहा कि ‘प्रदेश के बहुत पदाधिकारी यहां रहे, नेता प्रतिपक्ष यहां आए और प्रदेश प्रभारी यहां आए. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थन से जुड़े सवाल पर घनश्याम सिंह ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा ने उनकी कोई सहयोग नहीं किया. लेकिन भाजपा के कई कार्यकर्ता पार्टी से नाराज थे. उन्होंने चुपचाप मेरी मदद की. नरोत्तम मिश्रा का इसमें कोई योगदान नहीं था.’
दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर
दतिया विधानसभा उपचुनाव मं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आशुतोष तिवारी मैदान में है जिन्हें नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर प्रत्याशी बनाया गया था. इनका सीधा मुकाबला घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था जिसमें 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव के नतीजों पर ज्योतिष का बड़ा दावा, इस नेता की कुंडली में लिखा है ‘राजयोग’, जानिए क्या कहते है सितारे