Morena जमीन की रंजिश में डबल मर्डर, हटूपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की गूंज से दहला पूरा गांव

Morena: जिले के थाना सुमावली क्षेत्र के ग्राम हटूपुरा में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर गुर्जर समाज के दो परिवार आमने-सामने आ गए.
Morena News

मौके पर पुलिस मौजूद

इनपुट-मनोज शर्मा

Morena: जिले के थाना सुमावली क्षेत्र के ग्राम हटूपुरा में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर गुर्जर समाज के दो परिवार आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई. इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई.

इलाके में मच गया हड़कंप

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर नियंत्रण पाया. दोनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल मुरैना से पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया गया है.

ग्वालियर किया गया रेफर

वहीं गंभीर रूप से घायल विक्की पुत्र अजब सिंह गुर्जर (28 वर्ष) एवं धीरेंद्र पुत्र रामजीलाल गुर्जर (50 वर्ष), निवासी हटूपुरा को जिला अस्पताल मुरैना से बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है.

विवाद का मुख्य कारण

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे जमीन के पुराने विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है. गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ेंः  जैसीनगर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, नकदी-जेवर लेकर हुई थी फरार